रांची। झारखंड सरकार ने राज्य कैडर के नौ आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। फिलहाल, अगले आदेश तक सभी वर्तमान पद पर बने रहेंगे। सुमन गुप्ता (1997 बैच) आइजी रेल. टी. कंडासामी (1997 बैच), निदेशक झारखंड पुलिस एकेडमी हजारीबाग अमोल होमकर वेनुकांत (2004 बैच), प्रभात कुमार (2004 बैच) के अलावा संजीव कुमार (2009 बैच), इंद्रजीत महथा (2009 बैच), संजय रंजन सिंह (2009 बैच) सेलेक्शन ग्रेड में डीआइजी बने हैं। डॉ. बलजीत सिंह (1996 बैच), आशीष बत्रा (1997 बैच) को प्रोफार्मा में प्रोन्नति मिली। फिलहाल, दोनों अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
Previous Articleमुख्यमंत्री से मिले राज्य के आला अधिकारी, दी शुभकामनाएं
Next Article झारखंड के सामने कई चुनौतियां पेश करेगा 2022
Related Posts
Add A Comment