रांची। कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। राज्य में सोमवार सुबह तक 1057 नए केस मिले हैं। राज्य में सक्रिय मामला चार हजार पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 413, बोकारो से 93, चतरा से चार, देवघर से 30, धनबाद से 110, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 179,गिरिडीह से दस,गोड्डा से पांच, हजारीबाग से 30, जामताड़ा से सात, खूंटी से 17, कोडरमा 42, लातेहार से एक, लोहरदगा से एक, पलामू से एक, रामगढ़ से 24, सिमडेगा से छह और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 84 मरीज हैं।

दूसरी ओर राजधानी रांची में 24 घंटे में कोरोना के 413 नए केस मिले हैं। जबकि जिले से 38 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1651 हो गयी है। जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। कुल पॉजिटिव केस 88287 है, जबकि 85045 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

दूसरी ओर रिम्स के निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि कोरोना के नए केस मिलने की रफ्तार से लगता है कि ओमिक्रोन का प्रवेश हो चुका है। हालांकि जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में नए वेरिएंट की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version