Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»मनोरंजन जगत की हस्तियों ने खास अंदाज में दी फैंस को नए साल की बधाई
    बॉलीवुड

    मनोरंजन जगत की हस्तियों ने खास अंदाज में दी फैंस को नए साल की बधाई

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नया साल हर किसी के लिए एक नई उम्मीद,सपने और आशा की किरण लेकर आया है। आज से नए साल की शुरुआत हो गई है और पूरे देश में हर कोई नए साल को एक खास तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर मनोरंजन जगत की हस्तियों ने फैंस को खास अंदाज में नए साल की बधाई दी है।

    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लिखा-‘केवल सकारात्मकता और उत्साह के साथ 2022 में कदम रखें, आप सभी के लिए समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूँ। नया साल मुबारक हो और सुरक्षित रहेंण् ..सारा सामान 2021 में छोड़ दें और 2022 में सुरक्षित लैंडिंग करें..कृतज्ञता से भरे दिल के साथ नए साल की शुरुआत करें।’

    करिश्मा कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बालकनी में बैठकर, पजामा पहने, सिर पर हैप्पी न्यू ईयर का हैट पहन कर एक तस्वीर शेयर की और लिखा- “पजामा में रहना ही बेहतर है…हैप्पी न्यू ईयर सभी को।” रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ डिनर करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “हैप्पी न्यू ईयर”।

    दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक कविता की चंद पंक्तियों को साझा करते हुए फैंस को नए साल की बधाई दी है।अमिताभ बच्चन ने लिखा-‘वर्ष नव, हर्ष नव ;जीवन उत्कर्ष नव… नवल चाह, नवल राह, जीवन का नव उत्साह नव तरंग नव उमंग जीवन का नव प्रसंग ।’दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए फैंस को नए साल की बधाई दी है। अनुपम खेर ने लिखा-‘आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ! प्रभु आपको स्वस्थ रखे।आपको दुनिया भर की ख़ुशियाँ प्रदान करे।’

    कंगना रनौत ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए फैंस के बीच अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में में उन्होंने लिखा, “सभी को नए साल की शुभकामनाएं, तिरुपति बालाजी के आशीर्वाद से इस साल की शुरुआत की है। आशा है कि यह एक यादगार साल साबित होगा।” इन सब के अलावा मधुर भंडारकर, आलिया भट्ट, अजय देवगन , अनुष्का शर्मा समेत मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये फैंस को नए साल की बधाई दे रही हैं।

    amitabhbachhan bollywood news entertainement news latest news hindi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के सामने कई चुनौतियां पेश करेगा 2022
    Next Article राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो देंगे इंटर की परीक्षा
    azad sipahi

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 10वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई

      December 15, 2025

      इमोशनल अवतार में दिखे कार्तिक आर्यन, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का नया गाना रिलीज

      December 15, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी

      December 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भाजपा के बड़े गेमप्लान का हिस्सा है नितिन नबीन की नियुक्ति
      • धनबाद में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान में लगी आग, दो की मौत
      • रिम्स अवैध निर्माण: बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, ‘जिम्मेवार अफसरों को तुरंत करें निलंबित’
      • बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद
      • राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version