Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: 62 लाख की जेवर और बाइक लूट में शामिल पांच अपराधी गिरफ्तार
    Breaking News

    रांची: 62 लाख की जेवर और बाइक लूट में शामिल पांच अपराधी गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के डोरंडा थाना पुलिस ने न्यू सोनी ज्वेलर्स से 62 लाख की जेवर चोरी मामले का खुलासा करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रितेश वर्मा उर्फ लालू उर्फ राम सिंह,अनुप ठाकुर, मोहम्मद साहिल अंसारी, मोहम्मद अफरोज अंसारी और मोहम्मद अरमान अंसारी शामिल है।

    इनके पास से 800 ग्राम सोना से बना आभूषण, 23 ग्राम चांदी से बना आभूषण, एक पीला रंग का मालवाहक वाहन, एक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, एक एलपीजी गैस सिलेंडर, एक गैस कटर, एक गैस कटर का पाइप और एक बाइक बरामद किया है।

    एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते 12 जनवरी को डोरंडा थाना क्षेत्र के काली मंदिर रोड स्थित न्यू सोनी ज्वेलर्स दुकान का शटर गेट को गैस कटर से काटकर सोने चांदी के जेवरात कुल 62लाख रुपए की चोरी की गई थी। इस संबंध में दुकान के संचालक अमित सोनी ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    एसएसपी ने बताया इसके अलावा बीते 10 जनवरी को डीवीडी बाईपास के निकट एक पुलिसकर्मी दीपक कुमार सिंह से तीन अज्ञात अपराधियों ने चाकू के बल पर बाइक छीन ली थी। दोनों मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी सौरभ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना के दो दिन के बाद ही घटनाओं में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके निशानदेही पर चोरी किए गए सोना चांदी के जेवरात घटना में प्रयोग किया गया मालवाहक टैंपू ,ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, गैस कटर , गैस कटर पाइप और लूट की बाइक बरामद किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिटी एसपी सौरभ और ग्रामीण एसपी नौशाद आलम भी मौजूद थे।

    62 lakh theft 62 लाख की जेवर और बाइक लूट Crime news Hindi news jharkhand news Latest News ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीकानेर-गुवाहाटी ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या हुई नौ, हादसा स्थल पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री
    Next Article जेपीएससी में ऑनलाइन आवेदन 19 और 22 से
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version