Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बीकानेर-गुवाहाटी ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या हुई नौ, हादसा स्थल पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री
    Breaking News

    बीकानेर-गुवाहाटी ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या हुई नौ, हादसा स्थल पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 14, 2022Updated:January 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -36 घायलों का चल रहा इलाज

    गुवाहाटी। दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेन नं. 15633 बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के मृतकों की संख्या नौ तक पहुंच गयी है। जबकि, तीन अस्पतालों में 36 घायलों का इलाज चल रहा है।

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार सुबह हादसा स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से घटना के कारणों के बारे में जानकारी ली। वहीं, पूसीरे के महाप्रबंधक, अलीपुरद्वार डिविजन के डीआरएम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। रेलवे का सुरक्षा विभाग भी मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है। जबकि अभियंताओं की टीम रेलवे लाइन की मरम्मत में जुटा है।

    पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गुनीत कौर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मृतकों में छह पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें से छह लोगों की पहचान हो गयी है, जबकि तीन लोगों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पायी है। हादसे के शिकार 26 घायलों का इलाज एसएसएच जलपाईगुड़ी में चल रहा है। छह घायलों का इलाज नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज और सात घायलों का मयनागुरी रूरल अस्पताल में चल रहा है।

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी न्यू जलपाईगुड़ी और न्यू अलीपुरद्वार से दुर्घटना राहत ट्रेन के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ की द्वितीय बटालियन, बीएसएफ के जवान, स्थानीय नागरिक प्रशासन, पुलिस विभाग ने भी हिस्सा लिया। पूसीरे के महाप्रबंधक भी दुर्घटनास्थल के लिए गुवाहाटी से ट्रेन तुरंत रवाना हुए। हादसा पूसीरे के अलीपुरद्वार जंक्शन डिवीजन के तहत न्यू डोमोहानी स्टेशन के पास हुई। घटनास्थल न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग 42 किमी और न्यू अलीपुरद्वार स्टेशन से लगभग 100 किमी दूर है। हादसा करीब शाम पांच बजे हुआ। हादसे में ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से 2 पलट गए।

    दुर्घटना के समय ट्रेन में करीब 1053 यात्री सवार थे। यात्रियों को राहत के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए गये। फंसे हुए यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों से भेजने की भी व्यवस्था की गयी। सभी फंसे हुए यात्रियों को ट्रेन की पेंट्री कार से पीने का पानी और नाश्ता उपलब्ध कराया गया है। फंसे हुए यात्रियों को ले जाने के लिए रात 07.05 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से एक विशेष ट्रेन को रवाना किया गया। बचाव कार्य पूरा होने की रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है।

    हादसा के चलते कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक रूट से डायवर्ट किया गया है। जिसमें 12346 गुवाहाटी-हावड़ा सराइघाट एक्सप्रेस, 12505 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस, 12520 कामाख्या-एलटीटी एसी एक्सप्रेस, 15632 गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस, 20502 नई दिल्ली-अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस, 13173 सियालदह-अगरतला कंचनजंघा एक्सप्रेस, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, 12507 त्रिवेंद्रम-सिलचर एक्सप्रेस, 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे ने मृतक परिजनों के लिए पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य घायलों को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की गयी है।

    पूसीरे ने घटना की जानकारी के लिए रेलवे ने पहले ही हेल्पलाइन नंबर सक्रिय कर दिया है। जिसमें गुवाहाटी: 03612731622/23, कटिहार: 06452230692, 9002041952, 9608815880 न्यू जलपाईगुड़ी: 9002041951, 9002041955, अलीपुरद्वार: 03564234206/234216/255190 शामिल हैं।

    bikaner guhati train accident Latest News railway minister. national news train accident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंस्पेक्टर की आत्महत्या ने लगाया झारखंड पुलिस की वर्दी पर गहरा दाग
    Next Article रांची: 62 लाख की जेवर और बाइक लूट में शामिल पांच अपराधी गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

      June 11, 2026

      तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

      June 11, 2026

      मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू

      June 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version