झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कोरोना के दूसरे लहर में भी वे संक्रमित हो गए थे। इस बार वे जमशेदपुर आवास में होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके समर्थक और कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं। एक तरफ समर्थक पूजा अर्चना और हवन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ दरगाहों में चादर चढ़ाया जा रहा है।
देश में एक बार फिर से कोरोना के नए मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है। अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए बन्ना गुप्ता एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ लाभ के लिए रविवार को कदमा रंकिणी मंदिर में मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ महामारी कोरोना से मानव जाति की रक्षा के साथ महा आरती एवं पूजा-अर्चना कर ईश्वर से बन्ना गुप्ता को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया।
सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने भगवान से जल्द से जल्द राज्य से कोरोना संकट खत्म करने तथा लोगों की रक्षा करने की गुहार लगाई। जिला कांग्रेस के वरीय महामंत्री मनोज झा के द्वारा बन्ना गुप्ता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया गया था।