Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राजधानी में 11 दिनों में सिर्फ 18 प्रतिशत किशोरों को लगा टीका
    Breaking News

    राजधानी में 11 दिनों में सिर्फ 18 प्रतिशत किशोरों को लगा टीका

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में लगभग 2,11,845 किशोरों को 15-18 वर्ग में वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। वैक्सीनेशन की शुरुआत जिले में काफी अच्छी हुई है। पहले ही दिन कुल 5131 बच्चों का वैक्सीनेशन हुआ। बेहतरीन शुरुआत देखकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अनुमान लगाया कि अगर लोगों का रिस्पांस ऐसा ही रहा तो लगभग दो हफ्तों में इस वर्ग का वैक्सीनेशन पूरा हो जायेगा। शुक्रवार को 15-18 वर्ष के वैक्सीनेशन के 11 दिन हो गये लेकिन रिस्पांस धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।

    सरकारी आकड़ों के अनुसार 11 दिन में 15-18 वर्ग का वैक्सीनेशन मात्र 18 प्रतिशत ही हुआ है। वैक्सीनेशन इंचार्ज अपर समाहर्ता रामवृक्ष महतो ने बताया कि इसके दो-तीन कारण फिलहाल हो सकते हैं, जिससे लोगों का रिस्पांस कम हुआ हो। इसमें सबसे पहले उन्होंने खराब मौसम को कारण बताया। दूसरा कारण उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति ग्रामीण इलाकों में काफी मान्यताओं के साथ तीन चार दिन मनाया जाता है।

    तीसरा कारण उन्होंने स्कूल बंद होने का अनुमान लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि एक बार मौसम साफ होने और स्कूलों के खुलने पर वैक्सीनेशन की रफ्तार फिर से तेज हो सकती है। उन्होंने सभी योग्य लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और कोविड के खिलाफ अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं।

    दूसरी ओर कम वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग के इंचार्ज डॉ शशि भूषण खलखो ने कहा कि हम अपने स्तर से पूरा प्रयास कर रहे हैं कि अधिक से अधिक लोग अपने बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए लाएं लेकिन जागरुकता की कहीं न कहीं कमी है। घर-घर जाकर हम वैक्सीन नहीं दिलवा सकते। न ही इसके लिए लोगों से जबरदस्ती कर सकते हैं।

    रांची जिले में तीन जनवरी को कुल 5131, चार जनवरी को कुल 8061, पांच जनवरी को कुल 6792, छह जनवरी को कुल 5202, सात जनवरी को कुल 5979, आठ जनवरी को कुल 7880, दस जनवरी को, कुल 5052, 11 जनवरी को कुल 3913, 12 जनवरी को कुल 2135 और 13 जनवरी को कुल 1877 वैक्सीनेशन दिया गया है।

    corona update Hindi news jharkhand news Latest News vaccination
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसियासी गर्मी : तेलंगाना सीएम के नेतृत्व में एक मंच पर आने की कोशिश
    Next Article न्यू इंडिया की रीढ़ बनने जा रहे हैं स्टार्ट-अप : प्रधानमंत्री मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version