Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»तिरंगे के साथ भारतीय सैनिकों ने किया चीन के झूठ का खुलासा
    Breaking News

    तिरंगे के साथ भारतीय सैनिकों ने किया चीन के झूठ का खुलासा

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 4, 2022Updated:January 4, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – चीन ने की एक बार फिर प्रोपेगेंडा वार के जरिए भारत को उकसाने की कोशिश

    नई दिल्ली। चीनी सैनिकों के झंडा फहराने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय जवानों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें नए साल के मौके पर भारतीय जवान गलवान में तिरंगा झंडा फहराते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो के माध्यम से चीन ने नए साल के मौके पर अपना झंडा गलवान घाटी के विवादित क्षेत्र में फहराने की झूठी कहानी गढ़ी। भारत ने मंगलवार को नए वर्ष के मौके पर गलवान घाटी में फहराए गए तिरंगे के साथ भारतीय सैनिकों की तस्वीर जारी करके चीन के झूठ का खुलासा करके असलियत बताई है।

    गलवान घाटी की हिंसा के बाद पहली बार नए साल के मौके पर भारत और चीन की सेनाओं ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के कुल 10 जगहों पर एक-दूसरे को मिठाई और गिफ्ट देने की नई परंपरा शुरू की। दोनों देशों की सेनाओं के फील्ड कमांडर्स ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी के काराकोराम दर्रे, डीबीओ, चुशूल, डेमचोक, हॉट स्प्रिंग, बोटलनैक और कोंगराला एरिया सहित कुल सात जगहों पर मुलाकात की। इसके अलावा सिक्किम के नाथू ला सेक्टर और अरुणाचल प्रदेश के बूमला और वचाई-दमाई में भी भारत और चीन के सैनिकों ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी और उपहारों का आदान-प्रदान किया।

    भारतीय सेना ने नए साल के मौके पर एलएसी पर चीनी सेना के साथ हुई मीटिंग और उपहारों की तस्वीरें भी जारी की हैं। तस्वीरों में दोनों देशों की सेनाएं चेहरे पर मास्क और पीपीई किट पहने हुए दिखाई पड़ रहे हैं। हॉट स्प्रिंग में तो दोनों देशों के सैनिक एक छोटे से नाले पर लैडर-नुमा अस्थाई पुल पर चढ़कर एक दूसरे को मिठाई और उपहार देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पूर्वी लद्दाख में कई ऐसे विवादित इलाके हैं जहां अभी दोनों देशों के सैनिकों के बीच तनातनी चल रही है। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ 20 माह से चल रहे गतिरोध के बीच चीन ने भारत के पूर्वोत्तर राज्य पर अपने दावे को पुष्ट करने के लिए अरुणाचल प्रदेश में 15 स्थानों के नाम बदल दिए हैं, जिसे भारत ने सिरे से ख़ारिज कर दिया है।

    नए साल के मौके पर मिठाई और गिफ्ट देने के 24 घंटे के भीतर ही चीन ने गलवान घाटी में अपना झंडा फहराने का वीडियो वायरल करके एक बार फिर से प्रोपेगेंडा वार के जरिए भारत को उकसाने की कोशिश की। वायरल किये गए वीडियो में चीनी सैनिक अपना झंडा फहराते और कोई चीनी गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं। चीन का यही राष्ट्रीय ध्वज बीजिंग के तियानमेन स्क्वायर के ऊपर से फहराया गया था। वीडियो के माध्यम से चीन यह साबित करने की कोशिश में जुटा है कि उसने यह झंडा गलवान घाटी के विवादित क्षेत्र में फहराया जबकि भारतीय सेना के सूत्रों ने इससे इनकार किया है। यह वही इलाका है जहां 15/16 जून, 2020 को भारत व चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे।

    सेना के सूत्रों का कहना है कि नए साल के मौके पर चीन ने यह झंडा गलवान घाटी के विवादित क्षेत्र में नहीं, बल्कि अपने गैर विवादित हिस्से में गलवान नदी के उस मोड़ के पास फहराया है, जहां पर भारत-चीन सैनिकों के बीच संघर्ष हुआ था। जून में हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों की सेनाएं दो-दो किमी पीछे हटने को तैयार हो गई थीं। इसके बाद एनएसए अजीत डोभाल व चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच वार्ता भी हुई थी। इसके बाद दोनों देशों की सेनाओं के विवादित क्षेत्र से दो-दो किमी. पीछे हटने की पुष्टि भी हुई थी। भारत ने चीन के प्रोपेगेंडा वार को झुठलाते हुए आज गलवान घाटी में फहराए गए तिरंगे के साथ भारतीय सैनिकों की तस्वीर जारी करके चीन के झूठ का खुलासा करके असलियत बताई है।

    galwan ghati Indian Army Latest News national news. indo-chin border
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआई आई टी भिलाई के 50 छात्र कोरोना पॉजिटिव
    Next Article झारखंड में कोरोना के सक्रिय 5218 मरीज, 1481 नए केस
    azad sipahi

      Related Posts

      दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

      June 11, 2026

      तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

      June 11, 2026

      मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू

      June 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version