Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड मेें बारिश के बाद बढ़ी सिहरन
    Breaking News

    झारखंड मेें बारिश के बाद बढ़ी सिहरन

    adminBy adminJanuary 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड में मौसम का मिजाज पिछले पांच दिनों से बदला हुआ है लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश के बाद कनकनी और बढ़ गयी है। दिन भर कोहरा छाया रहा। सूर्य बादलों के ओट में छुपा रहा। ऐसे में लोग अलाव को अपना सहारा बना रहे हैं। हर कोई अपने तरीके से ठंड से बचने का उपाय कर रहा है। कामकाजी लोगों की तो मजबूरी है घर से निकलना और ऑफिस जाना। ठंड को लेकर जहां एक ओर शहर के लोग परेशान हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को और ज्यादा ही परेशानी हो रही है। शहर के मुकाबले गांव का पारा ज्यादा गिरा हुआ है।

    जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

    एक तो ठंड और दूसरी ओर से बारिश ने लोगों का जन-जीवन प्रभावित कर रखा है। सड़कों पर भी आम दिनों की अपेक्षा कम लोग ही नजर आये। चेकिंग अभियान में पुलिस वाले भी नदारद रहे। गांवों में कृषि कार्य ठप पड़ा हुआ है। खलिहान का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। बारिश के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। उन्हें काफी नुकसान हो रहा है।

    रांची मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सूबे के दक्षिणी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। बाकी जगहों पर मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। 16 और 17 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दो से तीन दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। सबसे अधिक तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का रहा जबकि सबसे कम तापमान 11.6 डिग्री रांची और गढ़वा का दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। हालांकि, दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों तक तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। साथ ही सूबे के सभी हिस्सों में दो दिनों तक सुबह में कोहरा और धुंध रहने की संभावना है। 15 जनवरी को सुबह में कोहरे की धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा।

    अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 16 जनवरी को भी सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा बाद में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 17 जनवरी को सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    Jharkhand hindi News jharkhand latest news jharkhand mausam jharkhand news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगंगासागर में तीन लाख से अधिक पुण्यार्थियों ने लगाई आस्था की डुबकी
    Next Article झरियो देवी से मिले बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

      December 25, 2025

      शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

      December 25, 2025

      राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

      December 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Playing Tower Rush – Definitive Slot Mechanics
      • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • Экономический календарь от актуальные события, публикации экономического календаря
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version