Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मंत्री ने की दरोगा सुसाइड केस की उच्च स्तरीय जांच की मांग
    Breaking News

    मंत्री ने की दरोगा सुसाइड केस की उच्च स्तरीय जांच की मांग

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर दरोगा लालजी यादव सुसाइड केस की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पत्र की प्रति झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को भी भेजी है। मंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि जिन परिस्थितियों में दरोगा लालजी यादव ने आत्महत्या की है, उसे लेकर पूरे पलामू प्रमंडल एवं राज्य के अन्य जगहों में भ्रम की स्थिति है। स्थानीय अखबारों, सोशल मीडिया, सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों में भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सभी लोग अपने तरीके से विवादास्पद विचार व्यक्त कर रहे हैं।

    मंत्री ने लिखा है कि पूर्व में घटित पलामू के नावाबाजार थाना कांड संख्या-32/2021 को भी इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है, साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी, पलामू द्वारा टेलिफोनिक अनुशंसा को भी इस पूरे घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसके चलते आम लोगों में भ्रम एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसलिए इस पूरे प्रकरण का पटाक्षेप होना आवश्यक है।

    मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि इस घटनाक्रम से उपजे विवाद एवं भ्रम की स्थिति समाज में स्पष्ट हो, इसलिए आवश्यक है कि दारोगा लालजी यादव आत्महत्या मामले के साथ-साथ नावाबाजार थाना कांड संख्या-32/2021 की उच्च स्तरीय जांच राज्य सरकार कराये। ताकि दारोगा लालजी यादव के परिजनों को न्याय मिल सके और जनता के सामने भी दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

    उल्लेखनीय है कि पलामू जिले के नावाबाजार के निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव ने बीते मंगलवार को आत्महत्या कर लिया था। बताया गया था कि छह जनवरी को पलामू के डीटीओ से उनकी बहस हुई थी। डीटीओ ने एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद लालजी को निलंबित कर दिए गए थे। थाना प्रभारी की बाइक तथा मोबाइल गायब है। पलामू में उनके पक्ष में जनता सड़क पर उतरी जो उनकी कर्तव्यनिष्ठा दर्शाती है।

    cm hemant soren. jharkhand news Hindi news Latest News पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब तक 14 विधायकों ने छोड़ा योगी का साथ, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी का भी इस्तीफा
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट ने प्रमोशन पर लगी रोक को किया निरस्त
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version