राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल में बुधवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गयी। उसका इलाज न्यू ट्रामा सेंटर में चल रहा है। उसकी पहचान रांची के लालगुटवा निवासी 45 वर्षीय अशोक मिंज के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अशोक मिंज मंगलवार को रिम्स में इलाज के लिए पहुंचा था। वह डेंगू के इलाज के लिए रिम्स में भर्ती हुआ था। बुधवार को उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिजनों के अनुसार ठंड लगने के कारण उसे मंगलवार की सुबह रिम्स लाया गया था। उसकी मौत के बाद जब कोरोना का जांच किया गया, तो वह संक्रमित पाया गया। ट्रूनेट जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
दूसरी ओर रिम्स में इलाजरत एक 16 वर्षीय कोरोना संक्रमित किशोरी लामा पेपर जमा कर चली गयी। मेडिकल की भाषा में लामा को लीव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस कहते हैं यानी कि बिना चिकित्सकों के परमिशन से किशोरी अस्पताल से चली गई है। इसके बाद माना जा है कि वो भाग गयी। किशोरी का इलाज यहां के डेंगू वार्ड में चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर में 32 कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।