झारखंड में कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। कोरोना की वजह से राज्य में सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )से दो, बोकारो से एक, धनबाद से एक, रामगढ़ से एक, हजारीबाग से एक और रांची से एक मरीज शामिल हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 33089 मामले में सबसे अधिक 12500 राजधानी रांची में सक्रिय है।
जिले में कुल 104192 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 90098 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। सबसे अधिक कोरोना के 1002 नए केस रांची से मिले है। रविवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 3351 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत रविवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 3258 नए केस मिले हैं।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1002, बोकारो से 119, चतरा से 25, देवघर से 118, धनबाद से 68, दुमका से 93, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 751,गढ़वा से 25, गिरिडीह से 17, गोड्डा से 104, गुमला से 48, हजारीबाग से 331, जामताड़ा से 19, खूंटी से 53, कोडरमा से 39, लातेहार से 25, लोहरदगा से 28, पाकुड़ से 18, पलामू से 107, रामगढ़ से 57, साहेबगंज से 78, सरायकेला से 13, सिमडेगा से 21और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 99 मरीज मिले है।
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 402533 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 18932284 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 33089 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 364245 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5199मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।
झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 90.48 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत है।