Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यूपी विधानसभा चुनाव भारत के भाग्य के फैसले का चुनाव: अमित शाह
    Breaking News

    यूपी विधानसभा चुनाव भारत के भाग्य के फैसले का चुनाव: अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा/लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को मथुरा जिले के वृंदावन में भगवान बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के आसपास की गलियों में दुकानदारों और अन्य लोगों से संवाद कर विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन मांगा।

    अमित शाह ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को सिर्फ विधायक के चुनाव की तरह मत समझिये, किसी के मंत्री और मुख्यमंत्री बनने का चुनाव मत समझिए, बल्कि यह चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है।

    अमित शाह निर्धारित समय से कुछ विलंब से हेलीपैड पर उतरे और यहां से सीधे वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर रवाना हुए। जहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के चरणों में माथा टेका। इस दौरान मंदिर के गोस्वामी ने अमित शाह को मोरपंख भेंट किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के ऊर्जामंत्री एवं मथुरा सीट से भाजपा के उम्मीदवार श्रीकांत शर्मा मौजूद रहे। दर्शन के बाद अमित शाह ने आसपास के बाजारों में मतदाताओं से सीधा संवाद करते हुए उनसे भाजपा के लिए समर्थन मांगा।

    इसके बाद अमित शाह का मथुरा में गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा विद्या मंदिर में प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम है। यहां मतदाताओं से वह सीधा संवाद करेंगे। करीब एक घंटे तक संवाद के बाद मथुरा में चुनाव कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। गृहमंत्री अपराह्न तीन बजे गोवर्धन विधानसभा के गांव सतोहा में घर-घर जनसंपर्क करेंगे। करीब साढ़े तीन बजे वह दादरी के लिए रवाना होंगे। मथुरा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने गृहमंत्री के आगमन के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हेलिपैड से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

    Amit shah bjp Hindi news Latest News national news up election
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएसएल : बेंगलुरू ने जीती चेन्नइयन के खिलाफ श्रेष्ठता की जंग
    Next Article जेएसएससी मामले में हाई कोर्ट की टिप्पणी, सरकार चाहती है कि छात्र बाहर जाएं ही नहीं
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version