Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एयर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी बदली
    Top Story

    एयर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी बदली

    adminBy adminJanuary 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    नयी दिल्ली। एयर इंडिया ने पेशाब कांड और यात्रियों की अभद्रता की घटनाओं के बाद मंगलवार को फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी में बदलाव किया है। बदली हुई नीति के अनुसार, पैसेंजर्स को फ्लाइट में तब तक शराब पीने की अनुमति नहीं होगी, जब तक क्रू मेंबर्स उन्हें शराब न परोसें। केबिन क्रू को उन पैसेंजर्स की पहचान करने के लिए चौकस रहने को कहा गया है, जो फ्लाइट में अपनी शराब पी रहे हों।

    नयी पॉलिसी में केबिन क्रू को समझदारी से शराब परोसने और पैसेंजर के ज्यादा शराब मांगने पर मना करने को कहा गया है। उधर, डीजीसीए ने शराब कांड के लिए एयर इंडिया पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है, क्योंकि एयरलाइन ने मामले की जानकारी डीजीसीए को नहीं दी थी। एयर इंडिया के कहा कि एयरलाइन ने अपनी इन-फ्लाइट अल्कोहल सेवा पॉलिसी में अन्य एयरलाइंस की प्रैक्टिस और वार नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन की गाइडलाइन का भी इनपुट लिया है। ये काफी हद तक एयर इंडिया की मौजूदा प्रैक्टिस के अनुरूप हैं। हालांकि, बेहतर स्पष्टता के लिए कुछ बदलाव किये गये हैं।

    तीन रंगों से क्रू मेंबर अलर्ट होंगे। हरा रंग का मतलब फ्लाइट में सवार पैसेंजर एकदम सामान्य है। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स से सही तरीके से पेश आ रहा है। शराब पेश की जा सकती है। पीले रंग का मतलब यात्री थोड़ा नशे में है। एयर इंडिया के क्रू किसी भी यात्री को ड्रंक नहीं बोलेंगे। क्रू मेंबर यात्री से ऊंची आवाज में बात नहीं करेंगे। यदि यात्री ऐसा करेगा, तो क्रू मेंबर अपनी आवाज धीमी रखेगा।

    गौरतलब है कि 6 दिसंबर की पेरिस से नयी दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक पैसेंजर को शौचालय में धूम्रपान करते देखा गया था। पैसेंजर पर क्रू मेंबर्स के निर्देशों का पालन न करने का भी आरोप है। बाद में उसने एक महिला के कंबल पर पेशाब कर दी थी। 6 दिसंबर को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसके बाद एअर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी बदल दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेएनयू में बीसीसी डॉक्यूमेंट्री देख रहे छात्रों पर पथराव
    Next Article बॉलीवुड मूवी पुष्पा की तर्ज पर बदमाशों ने शराब तस्करी का किया प्रयास, गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version