रांची। भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव के तारीख की घोषणा कर दी। इसके तहत 27 फरवरी को मतदान और दो मार्च मतगणना होगी। इसके लिए 31 जनवरी को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की अंतिम तारीख सात फरवरी है। आठ फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 10 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि रामगढ़ के गोला आईपीएल गोलीकांड में कांग्रेस विधायक समेत 13 आरोपितों को पांच-पांच साल की सजा हुई थी। इस सजा के तहत तत्कालीन विधायक ममता देवी की विधानसभा की सदस्यता रद्द होने के साथ यह सीट खाली हो गयी थी। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।