Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दिल्ली के बंग भवन में गुजरात व दिल्ली पुलिस के प्रवेश से नाराज ममता ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
    Top Story

    दिल्ली के बंग भवन में गुजरात व दिल्ली पुलिस के प्रवेश से नाराज ममता ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    adminBy adminJanuary 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    AppleMark
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि दिल्ली स्थित बंग भवन में गुजरात और दिल्ली पुलिस बिना अनुमति घुसी और सीसीटीवी कैमरे खोल कर ले गई। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ उनकी सरकार कानूनी कदम उठायेगी। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई के लिये राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी को निर्देश दिया गया है।

    ममता सोमवार को मुर्शिदाबाद पहुंची थीं। वहां उन्होंने अपनी पार्टी के नेता साकेत गोखले की गिरफ्तारी का जिक्र तो किया लेकिन उनका नाम नहीं लिया। ममता ने कहा कि हमारे एक सोशल वर्कर और सोशल मीडिया में काम करने वाले व्यक्ति को गुजरात पुलिस ने दिल्ली के बंग भवन से गिरफ्तार किया है। इसके पहले राजस्थान हवाई अड्डे से भी उनकी गिरफ्तारी हुई थी लेकिन कोर्ट ने जमानत दे दी थी। बावजूद इसके एक बार फिर गुजरात पुलिस दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बंग भवन में बिना अनुमति आई और सीसीटीवी कैमरा खोल कर ले गई।

    मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव द्विवेदी को निर्देश देते हुए कहा कि बंग भवन राज्य सरकार की संपत्ति है। वहां बिना अनुमति अगर कोई प्रवेश करता है तो कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। ममता ने कहा कि अगर मैं दिल्ली जाती हूं तो अधिकतर समय अभिषेक बनर्जी के घर पर ही रहती हूं लेकिन कभी-कभी बंग भवन भी जाती हूं। नियम है कि राज्य के राज्यपाल या हाई कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश या अन्य न्यायाधीश दिल्ली जाते हैं तो उन्हें बंग भवन में ही रहना पड़ता है। वहां का सीसीटीवी कैमरा खोल कर गुजरात पुलिस ले गई है। कौन वहां आ रहा है, किससे मिल रहा है और क्या बातें हो रही है, यह सबकुछ उनके पास चला गया। गुजरात पुलिस को यह अभियान चलाने का निर्देश कैसे मिला इसकी जांच होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन ने पीएलए में घटाए तीन लाख सैनिक, 2030 तक और होगी कटौती
    Next Article सर्राफा बाजार: नई ऊंचाई पर पहुंचा सोना, कीमत 58 हजार के पार
    admin

      Related Posts

      झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के संयुक्त निदेशक

      August 19, 2025

      साहिबगंज के बंगाली टोला में ईडी की छापेमारी

      August 19, 2025

      कोयला तस्करों पर सीसीएल की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया तीन हाईवा

      August 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत की कूटनीति विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप होनी चाहिए : राष्ट्रपति
      • वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार रवाना हुआ झारखंड कांग्रेस के नेताओं का दल
      • झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के संयुक्त निदेशक
      • साहिबगंज के बंगाली टोला में ईडी की छापेमारी
      • कोयला तस्करों पर सीसीएल की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया तीन हाईवा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version