Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»गांवों से लेकर शहर की स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गयी हैं: बाबूलाल मरांडी
    राजनीति

    गांवों से लेकर शहर की स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गयी हैं: बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminJanuary 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। स्वास्थ्य व्यवस्था को अंतिम पायदान तक पहुंचाने वाली 42 हजार स्वास्थ्य सहियाएं स्थायीकरण और मानदेय में बढ़ोतरी सहित छह सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सहियाओं की मांग 18 हजार रुपये मानदेय करने की है। गौरतलब है कि झारखंड में पहले से ही 4 हजार से ज्यादा पारा मेडिकलकर्मी हड़ताल पर हैं। पारा मेडिकलकर्मी नियमित किये जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। 10 साल पहले इनकी नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुई थी। ये अपनी मांगों के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट का हवाला दे रहे हैं। पारा मेडिकल कर्मियों के बाद अब 42 हजार सहियाओं के हड़ताल पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाये हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में पारा चिकित्साकर्मियों के बाद अब 42 हजार सहिया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गयी हैं। राज्य के गांवों से लेकर शहर की स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गयी हैं। लेकिन राजनीतिक यात्राओं में अपनी झूठी उपलब्धियों का बखान करने वाले सीएम साहब को न इन कर्मियों का दर्द दिखता है ना ही खबर।

    पिछले साल मोरहाबादी मैदान में तीन माह दिया धरना था
    सहिया संघ की प्रदेश अध्यक्ष माया सिंह ने बताया कि वे पिछली बार दिसंबर महीने में तीन दिनों तक मोरहाबादी में धरना पर थीं। जहां स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। पर उस पर कोई अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हम धरने पर तो हैं, पर प्रसव के लिए महिलाओं को दिक्कत नहीं होने दे रहे हैं। गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को दी जाने वाली सुविधा के लिए ‘गाइड किया जा रहा है। सभी प्रखंड मुख्यालयों में सहियाएं धरना पर हैं। उन्होंने कहा कि जबतक संतोषजनक कार्यवाही नहीं होगी, तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। झारखंड के अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मी आठ दिनों से हड़ताल पर हैं। आठवें दिन से वे स्थायीकरण की मांग को लेकर राजभवन के पास आमरण अनशन पर हैं।

    पारा मेडिकर्मियों की नियमित करने की मांग

    झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की प्रदेश महासचिव और अनशन पर बैठी वीणा सिंह ने कहा कि बीते 16 वर्षों से अनुबंध पर काम कर रहे हैं। लेकिन बढ़ती महंगाई में सरकार अल्प मानदेय में काम करवा रही है। अपने जीवन का स्वर्णिम समय स्वास्थ्य विभाग और राज्य के लोगों की सेवा करते हुए बिता दिया। लेकिन अब तक हम लोगों को स्थाई नहीं किया गया है। चरणबद्ध आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने हवन, रक्तदान, मानव शृंखला और कैंडल मार्च भी निकाला। लेकिन जब राज्य सरकार की नींद नहीं खुली, तब जाकर मंगलवार से राज्य भर के 21 कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठ गये हैं। आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारियों की हौसला अफजाई और संघ की एकजुटता के लिए सदस्यों ने अनशनकारियों को माला पहनाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात: सूरत में कार चालक ने युवक को 12 किलोमीटर तक घसीटा, मौत
    Next Article उत्तराखंड : मुख्यमंत्री जी-20 की बैठकों की तैयारियों का 15 दिन में करेंगे समीक्षा
    admin

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version