Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बजट से पहले लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कामकाज
    Breaking News

    बजट से पहले लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कामकाज

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इससे पहले बैंकों में लगातार चार दिन कामकाज नहीं होगा। ऐसा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल और शनिवार और रविवार को बैंक में छुट्टी रहने की वजह से होगा। हालांकि, इस दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

    बैंक कर्मचारियों की संगठन यूएफबीयू ने पहले से ही 30 और 31 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इसके अलावा महीने के चौथे शनिवार और रविवार को बैंक में अवकाश रहने की वजह से लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। लगातार 4 दिन बैंक बंद होने से आम आदमी को परेशानी हो सकती है। वहीं, ग्राहकों को एटीएम में नगदी खत्म होने और चेक क्लीयरेंस जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप पहले से अपना जरूरी काम निपटा लें।

    यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने दावा किया है कि 30 और 31 जनवरी को आयोजित हड़ताल में देशभर के सभी बैंकों के कर्मचारी भाग लेंगे। आइए जानते हैं कि किस-किस दिन बैंक बंद रहेंग। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक 28 जनवरी को महीने के चौथे शनिवार के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं, 29 जनवरी को रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही 31 जनवरी को असम में बैंकों की छुट्टी रहेगी, जबकि 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJharkhand : दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झंडा फहराया
    Next Article पीएलएफआई का कर्ता-धर्ता था तिलकेश्वर गोप
    azad sipahi

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      चांदी के भाव में नहीं आ रही कमी, चेन्नई में सबसे अधिक कीमत

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version