Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चल रहा नक्सलियों के खिलाफ अभियान
    Top Story

    राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चल रहा नक्सलियों के खिलाफ अभियान

    चाईबासा में जवान घायल, बूढ़ा पहाड़ में आइइडी बरामद और बुढ़मू में मुठभेड़ चाईबासा में लगातार दूसरे दिन भी आइइडी ब्लास्ट, तीन जवान घायल  रांची के बुढ़मू इलाके से रायफल और अन्य समान बरामद बूढ़ा पहाड़ के लाटू जंगल से सात आइइडी बरामद
    adminBy adminJanuary 12, 2023Updated:January 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची/चाईबासा/बुढ़मू। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में नक्सलियों की कमर टूट गयी है। कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों के बड़े कैंप और ठिकानों पर अब सुरक्षा बलों का कब्जा कर लिया है। कई नक्सली सुरक्षित ठिकानों की तलाश में भटक रहे हैं। उन्होंने बचाव के लिए जगह-जगह लैंड माइंस बिछा रखा है। नतीजतन इसकी चपेट में पुलिस के जवान भी आ रहे हैं। इसी क्रम में चाईबासा में लगातार दूसरे दिन आइआइडी ब्लास्ट में तीन जवान चपेट में आ गये। तीनों जवानों को इलाज के लिए तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। उधर, रांची के बुढ़मू में सर्च के दौरान रायफल और अन्य सामान बरामद हुए, तो बूढ़ा पहाड़ के लाटू जंगल से सात आइइडी बरामद किया गया।

    चाइबासा से तीन जवानों को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची
    चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका में गुरुवार को एक बार फिर आइइडी के चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गये। घायल जवान कोबरा बटालियन के हैं। इससे पहले बुधवार को आइआइडी ब्लॉस्ट में पांच जवान घायल हुए थे। कई दिनों से चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन इलाके में सर्च आॅपरेशन चला रही थी। इसी दौरान जवान आइइडी की चपेट में आये। तीनों घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। जानकारी के अनुसार घायल हुए जवानों में संतोष सिंह, सौरव कुमार और अमरेश सिंह शामिल हैं।

    बुढ़मू के जंगल में टीपीसी उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़
    रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र की जंगल में गुरुवार को पुलिस और टीपीसी उग्रवादी संगठन बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस ने मौके से राइफल समेत कई अन्य सामान बरामद किया है। अपराधियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी रखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिले के एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी उग्रवादी बुढ़मू इलाके के चेनगढ़ा के लुकैया जंगल में जमा होकर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद खलारी डीएसपी अनिमेश नैथानी के नेतृत्व में एसएसपी के स्पेशल दस्ता, बुढ़मू थाना, ठाकुरगांव थाना और पिठोरिया थाना पुलिस की टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गयी। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल की ओर भागने में सफल रहे। बताया जाता है कुछ उग्रवादी को गोली लगने की आशंका है। वहीं सूचना पर झारखंड जगुआर की टीम भी मौके पर पहुंची है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

    बूढ़ा पहाड़ के लाटू जंगल में चल रहा सर्च अभियान
    बारेसाढ़ थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित बूढ़ा पहाड़ से सटे टोंगारी जंगल मे सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने माओवादियों द्वारा लगाया गया सात लैंड माइन्स बरामद किया, इसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। बूढ़ा पहाड़ मे जिला पुलिस और सीआरपीएफ 112 बटालियन के संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सफलता मिली। इस संबंध में 112वीं बटालियन के प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि डी कम्पनी के एसएटी बीडीडीएस, डॉग स्क्वायड और सिविल पुलिस प्रतिनिधि के साथ ने अभियान चलाया गया। इसमे ढुंगारी पहाड़ी पर दो अगल-अलग जगह से सात आइइडी बम बरामद किया गया। माओवादियों ने बम को मिट्टी में दबा रखा था। उन्होंने बताया कि अभियान में 112 बटालियन के नरेन्द्र कुमार सारण, द्वितीय कमान अधिकारी, सहायक कमांडेंट राकेश कुमार शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वामी विवेकानंद के दर्शन और विचार सदैव प्रासंगिक : हेमंत सोरेन
    Next Article ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्वामीनारायण मंदिर पर हमला, खालिस्तान समर्थकों ने की तोड़फोड़
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version