Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्वामीनारायण मंदिर पर हमला, खालिस्तान समर्थकों ने की तोड़फोड़
    विदेश

    ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्वामीनारायण मंदिर पर हमला, खालिस्तान समर्थकों ने की तोड़फोड़

    adminBy adminJanuary 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण (बीएपीएस) के मंदिर पर हमला किया गया। खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में उत्तरी उपनगर मिल पार्क क्षेत्र में स्थित स्वामीनारायण मंदिर पर 12 जनवरी की सुबह खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ भी की। उपद्रवियों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे। मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थकों ने आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाला को शहीद लिखकर उसकी प्रशंसा की। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदुओं में इस घटना को लेकर खासा आक्रोश है।

    बीएपीएस ने हमले की निंदा की है। बीएपीएस ने एक बयान में बर्बरता और घृणा के इन कृत्यों से दुखी और स्तब्ध होने की बात कही है। बयान में शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना करने की बात भी कही गयी है। घटना को लेकर हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष मकरंद भागवत ने कहा कि पूजा स्थलों के खिलाफ किसी भी तरह की नफरत और तोड़फोड़ अस्वीकार्य है। इसकी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधि नस्लीय और धार्मिक सहिष्णुता अधिनियम का उल्लंघन है। उन्होंने सरकार और पुलिस से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे निश्चित रूप से इस मामले को ऑस्ट्रेलियाई सरकार के समक्ष उठाएंगे। हिंदुओं की जान का खतरा बहुत गंभीर मामला है क्योंकि समुदाय इन खालिस्तान समर्थकों से डरता है।

    उत्तरी महानगर क्षेत्र के लिबरल सांसद इवान मुल्होलैंड ने कहा कि यह बर्बरता ऑस्ट्रेलिया के शांतिपूर्ण हिंदू समुदाय के लिए बहुत ही दुखद है। इस तरह की धार्मिक घृणा का यहां कोई स्थान नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में हिंदू समुदाय के नेता बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पंथ के साथ खड़े हैं और मंदिर पर हमले की निंदा कर रहे हैं। इस तरह की गतिविधि विक्टोरिया के नस्लीय और धार्मिक सहिष्णुता अधिनियम का उल्लंघन है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के अलग-अलग हिस्सों में चल रहा नक्सलियों के खिलाफ अभियान
    Next Article जोशीमठ भू-धंसाव : पानी के डिस्चार्ज में 50 प्रतिशत से अधिक कमी
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version