जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 और 31 जनवरी को जमशेदपुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए जमशेदपुर की उपायुक्त विजया जाधव ने सभी अधिकारियों के अवकाश को रद्द कर दिया है।

उपायुक्त की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में बताया गया है कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आधारभूत परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति तक सभी अधिकारी जिला मुख्यालय में ही रहेंगे। उपायुक्त के आदेश के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए कहा गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version