Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दुनिया के कई देशों के यंग लीडर्स से मुख्यमंत्री योगी की हुई मुलाकात
    देश

    दुनिया के कई देशों के यंग लीडर्स से मुख्यमंत्री योगी की हुई मुलाकात

    adminBy adminJanuary 29, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दुनिया को नई प्रेरणा प्रदान कर रहा भारत का ध्येय वाक्य वसुधैव कुटुम्बकम : सीएम योगी

    -मुख्यमंत्री ने अर्जेंटीना, बोत्सवाना, कनाडा, हंगरी, इंडोनेशिया, जापान और लिथुआनिया से आए यंग लीडर्स के साथ की बैठक

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान, इंडोनेशिया समेत कई देशों के यंग लीडर्स से मुलाकात करते हुए कहा कि दुनिया के यंग लीडर्स लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को दोहराते हुए मिलकर कार्य करेंगे तो न केवल अपने देश का बल्कि दुनिया के अंदर हम मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर पाएंगे। भारत के प्राचीन ध्येय वाक्य वसुधैव कुटुम्बकम के साथ दुनिया के सभी देश मिलकर काम कर रहे हैं तो स्वाभाविक रूप से दुनिया के इन देशों ने लोकतंत्र को किसी न किसी रूप में अंगीकार किया है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेन नेक्स्ट डेमोक्रेसी नेटवर्क प्रोग्राम में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों के साथ रविवार को अपने सरकारी आवास पर बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अर्जेंटीना, बोत्सवाना, कनाडा, हंगरी, इंडोनेशिया, जापान और लिथुआनिया से आए हुए यंग लीडर्स का उत्तर प्रदेश सरकार और नागरिकों की ओर से अभिनंदन भी किया।

    प्राचीन काल से लोकतंत्र की जननी है भारत
    अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारा देश वर्तमान में अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है लेकिन लोकतंत्र की जड़ें भारत के अंदर इतनी गहराई से जुड़ी हुई हैं कि यह प्राचीन काल से ही लोकतंत्र की जननी रहा है। लोकतंत्र की जननी के इस सबसे बड़े राज्य में आप सबका आगमन हुआ है। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करने वाला यह राज्य कई मायनों में महत्वपूर्ण है। भारत के खाद्यान्न उत्पादन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उत्तर प्रदेश की है। 11 फीसदी कृषि योग्य भूमि के साथ हम 20 फीसदी भारत के कुल खाद्यान्न का उत्पादन करते हैं। खाद्यान्न उत्पादन में भारत में उत्तर प्रदेश नंबर एक है। इसके साथ ही गन्ना, सब्जी और दुग्ध उत्पादन में भी नंबर एक पर है।

    भारत से जुड़ी हैं जापान की स्मृतियां
    मुख्यमंत्री बोले कि मुझे प्रसन्नता है कि आप दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी काशी का भ्रमण करके आए हैं। काशी भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान की नगरी है। सृष्टि की शुरुआत से इस नगरी की पहचान है। यही नहीं, काशी के साथ ही दुनिया का सबसे प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद भी भारत ने दुनिया को दिया है। मुझे प्रसन्नता है कि जापान के यंग लीडर्स भी यहां आए हुए हैं। जापान की स्मृतियां भारत से जुड़ी हुई हैं, क्योंकि भगवान बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति की भूमि हो या उनके सिद्धि प्राप्ति की भूमि, उनके महापरिनिर्वाण स्थली हो या उनकी पावन धरा के रूप में भारत और उसमें उत्तर प्रदेश की धरती महत्वपूर्ण भूमिका रखती है। भारत और जापान के बीच में ये सांस्कृतिक संबंध बहुत प्राचीन हैं। इंडोनेशिया के साथ भारत और उत्तर प्रदेश के संबंधों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि इंडोनेशिया की रामलीला दुनिया के अंदर प्रसिद्ध है। मैं प्रतिवर्ष इंडोनेशिया की रामलीला को यहां पर भगवान राम की जन्मभूमि में आमंत्रित करता हूं और मुझे खुशी होती है कि इंडोनेशिया से आई रामलीला पूरे उत्तर प्रदेश वासियों को मोह लेती है।

    वसुधैव कुटुम्बकम के भाव से जुड़कर काम कर रही दुनिया
    आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में यह हम सबके लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि भारत प्राचीन काल से ही जिन मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के लिए जाना जाता है, वसुधैव कुटुम्बकम की उस भावना को ध्यान में रखते हुए आज जी-20 देशों की अध्यक्षता का अवसर भी भारत और प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त हुआ है। जब दुनिया के प्रमुख लोकतंत्रों से जुड़े हुए यंग लीडर्स आईसीसीआर के द्वारा इस आयोजन के माध्यम से भारत आ रहे हैं तब जी-20 समिट भी भारत में अलग-अलग स्थानों पर होने जा रहे हैं। उसका थीम भी है वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर है।

    यंग लीडर्स लोकतंत्र की भावना को आगे बढ़ाएंगे

    उत्तर प्रदेश और भारत के अंदर लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ कार्य करने का परिमाण इस सदी की महामारी के दौरान देखने को मिला है। भारत की आबादी 140 करोड़ की है और कोरोना महामारी में आपने देखा होगा कि 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की व्यवस्था की गई। भारत अब तक 220 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज अपने लोगों को फ्री में उपलब्ध करा चुका है। दुनिया के 25 से अधिक देशों में फ्री में वैक्सीन भी उपलब्ध कराई है।

    87वें बैच की मेजबानी कर रहा है भारत

    जेन नेक्स्ट डेमोक्रेसी नेटवर्क नामक एक नई पहल के रूप में भारत 22 से 31 जनवरी 2023 तक युवा नेताओं के 7वें बैच की मेजबानी कर रहा है। इस कार्यक्रम की योजना भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर), भारत के विदेश मंत्रालय ने बनाई है। इसके तहत वैश्विक मंचों के युवा उभरते नेता भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, इसकी सांस्कृतिक विरासत, इसकी विकासात्मक पहलों और संघ और राज्य स्तर पर भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं का व्यापक अवलोकन करने के लिए भारत का दौरा करेंगे। कार्यक्रम को विभिन्न समूहों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक समूह में प्रत्येक देश के दो से पांच प्रतिनिधियों के साथ लगभग सात से आठ देश शामिल हैं। आईसीसीआर ने अब तक 31 देशों के जेन-नेक्स्ट डेमोक्रेसी नेटवर्क प्रोग्राम प्रतिनिधियों के छह बैचों की मेजबानी की थी। ये यात्राएं बहुत सफल रहीं और समूहों ने संसद सहित कई जगहों पर बैठकें कीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे देवघर, बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा
    Next Article प्रधानमंत्री ने मन की बात में रायगढ़ के मिलेट कैफे को सराहा
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version