Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रक्षामंत्री RAJNATH SINGH ने देश के सबसे दक्षिणी छोर पर इंदिरा पॉइंट का दौरा किया
    Breaking News

    रक्षामंत्री RAJNATH SINGH ने देश के सबसे दक्षिणी छोर पर इंदिरा पॉइंट का दौरा किया

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सैनिकों से बातचीत करके हौसला बढ़ाया
    – कार निकोबार द्वीप और कैंपबेल बे में जमीनी हालात की जानकारी दी गई

    नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को देश के सबसे दक्षिणी सिरे पर इंदिरा पॉइंट का दौरा किया। उनके साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह भी थे। राजनाथ सिंह ने रक्षा तैयारियों का जायजा लिया और सैनिकों के साथ बातचीत में उन्हें क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) की दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को पोर्ट ब्लेयर पहुंचे। यात्रा के पहले दिन उन्होंने कमांड की रक्षा तैयारियों, कमांड के परिचालन क्षेत्रों तथा बाहरी इकाइयों में अवसंरचना के विकास की समीक्षा की। यात्रा के अंतिम दिन रक्षामंत्री ने देश के सबसे दक्षिणी सिरे पर इंदिरा पॉइंट का दौरा किया। इंदिरा पॉइंट को ‘सिक्स डिग्री चैनल’ भी कहा जाता है, जो अंतरराष्ट्रीय यातायात के लिए एक प्रमुख शिपिंग लेन है। यहां भारतीय सशस्त्र बलों की मजबूत उपस्थिति भारत को इस क्षेत्र में सुरक्षा प्रदाता के रूप में अपनी जिम्मेदारी का बेहतर निर्वहन करने का एहसास कराती है।

    रास्ते में रक्षामंत्री कार निकोबार द्वीप और कैंपबेल बे में रुके, जहां उन्हें जमीनी हालात के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने वहां अंडमान और निकोबार कमांड की संयुक्त सेना के सैनिकों के साथ भी बातचीत की और बहादुरी एवं प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करने के लिए उनकी सराहना की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रशासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कार निकोबार द्वीप के भारतीय वायु सेना स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों के साथ बातचीत की। रक्षामंत्री अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी समूह के इलाके से परिचित थे। उन्होंने आईएनएस बाज का भी दौरा किया और सैनिकों के साथ बातचीत की।

    रक्षामंत्री की जनवरी, 2019 के बाद से इंदिरा पॉइंट की यह पहली यात्रा है। इंडो-पैसिफिक से इन दूर-दराज के द्वीपों की निकटता को देखते हुए रणनीतिक संकेतों के अलावा रक्षामंत्री की अंडमान और निकोबार कमांड की यात्रा ने दूरस्थ द्वीप पर तैनात सैनिकों को प्रेरित किया। अंडमान और निकोबार कमान 21 साल पुराना सफल इंटीग्रेटेड थियेटर कमांड है, जिसकी योजना अब राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जा रही है। 2001 में अपनी स्थापना के बाद से अंडमान और निकोबार कमांड ने अपनी परिचालन क्षमताओं में काफी वृद्धि की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने 47 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और कोकीन पकड़ी
    Next Article DELHI : PM MODIने मुख्य सचिवों के सम्मेलन में लिया भाग
    azad sipahi

      Related Posts

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version