इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने लिखा- नॉर्थ अमेरिका टूर विथ अटलांटा। अपनी पंक्तियों की शुरुआत की ”एंटरटेनर्स अटलांटा” के साथ और बताया है कि वे उत्तरी अमेरिका के दौरे की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तो अब तक के सबसे बड़े बॉलीवुड बैश के लिए तैयार हो जाइए। मार्च 2023 में मिलते हैं। इस बीच दिशा पाटनी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वह पुष्पा के सुपरहिट गाना ऊ अंटावा पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
यह वीडियो मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के दौरान का है, जहां ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ था। दिशा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। दिशा पाटनी जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आने जा रही हैं, जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।