Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विवादों में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने छोड़ा विभाग
    Breaking News

    विवादों में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने छोड़ा विभाग

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। विवादों में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने रविवार को खेल विभाग छोड़ दिया। संदीप सिंह के खिलाफ खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने शिकायत की थी, जिसमें खेल मंत्री पर उसके साथ छेड़छाड़ करने एवं धमकी देने के आरोप लगाए थे। संदीप सिंह ने इन आरोपों को एक साजिश बताया है।

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात के बाद संदीप सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्होंने खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं होती तब तक वह खेल विभाग के किसी भी कार्य में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

    चंडीगढ़ पुलिस ने महिला कोच की शिकायत पर मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में हरियाणा पुलिस एवं सरकार जहां चुप हैं वहीं चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। महिला कोच ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि 2016 रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद वह खेल विभाग में जूनियर कोच के तौर पर भर्ती हुई थी। इसके बाद संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर उसको मैसेज भेजे। फिर उसे चंडीगढ़ सेक्टर 7 लेक साइड मिलने के लिए बुलाया। वह नहीं गई तो मंत्री उसे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक और अनब्लॉक करते रहे।

    महिला कोच के आरोपों के मुताबिक एक जुलाई को मंत्री ने उन्हें स्नैपचैट कॉल किया। इसमें डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए सेक्टर 7 स्थित सरकारी आवास पर बुलाया गया। यहीं पर उसके साथ अभद्रता की गई। इस शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में संदीप सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद इसकी जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनए साल का दुनिया भर में स्वागत, कोरोना से जूझ रहे चीन ने भी मनाया जश्न
    Next Article आगामी चुनाव में कांग्रेस के जीत के दावे पर शिवराज का तंज- मन बहलाने को ख्याल अच्छा है
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव

      May 20, 2025

      आदिवासी अस्मिता का अपमान करना भाजपा की आदत : कांग्रेस

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version