मुंबई। महाबलेश्वर तहसील के मुगदेव गांव के पास शनिवार सुबह मजदूरों से भरा एक टेंपो खाई में गिर गया। इस भीषण हादसे में 40 मजदूर घायल हुए हैं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बुलढाणा व अकोला क्षेत्र से काम कर रहे लोगों को ले जा रहा टेंपो 407 महाबलेश्वर तालुका के मुकदेव गांव के पास खड़ी ढलान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक सूचना है कि टेंपो में 40 लोग सवार थे और घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद फौरन घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

कुछ घायल मजदूरों को तलदेव और कुछ घायलों को इलाज के लिए महाबलेश्वर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गंभीर रूप से घायल बच्चों को सातारा भेजा गया। सह्याद्री ट्रेकर्स जवान संजय परते और दीपक जाधव गायकवाड़ व ग्रामीण मदद कार्य में सक्रिय रहे। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version