Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वायु सेना के बाद अब भारतीय नौसेना को मिलेंगे 26 फ्रांसीसी राफेल फाइटर जेट
    Breaking News

    वायु सेना के बाद अब भारतीय नौसेना को मिलेंगे 26 फ्रांसीसी राफेल फाइटर जेट

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मार्च में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा पर विमानों की डील होने के संकेत
    – पिछले साल नौसेना ने किया था अमेरिकी एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट और राफेल एम का ट्रायल

    नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अमेरिकी जेट एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट को खारिज कर दिया है। देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक ‘विक्रांत’ से संचालित करने के लिए राफेल एम का चयन किया गया है। भारतीय नौसेना 26 राफेल एम विमानों के लिए फ्रांस के साथ अरबों डॉलर की डील करने वाली है। मार्च में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान इस डील पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

    भारतीय वायुसेना के बाद भारतीय नौसेना भी फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान हासिल करने की कतार में है। भारतीय नौसेना ने अमेरिकी जेट एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट को खारिज करके फ्रांसीसी राफेल एम का सौदा करने का विकल्प चुना है। राफेल एम के सौदे को भारत और फ्रांस के संबंधों में मील का पत्थर करार दिया जा रहा है। दोनों देशों के बीच यह डील मार्च में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे पर हो सकती है। इससे पहले भारतीय वायु सेना ने दो लड़ाकू स्क्वाड्रन (36 विमान) के लिए राफेल को चुना था, अब भारतीय नौसेना राफेल एम का अधिग्रहण करने के लिए तैयार है।

    राफेल बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन को भरोसा है कि राफेल एम भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस विक्रांत के लिए उपयुक्त होगा। राफेल एम का इस्तेमाल अभी भी ग्रीस, इंडोनेशिया और यूएई की सेनाएं कर रही हैं। अमेरिकी फाइटर जेट एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट और राफेल एम का पिछले साल की शुरुआत में नेवी ने ट्रायल किया था। दोनों लड़ाकू विमानों का परीक्षण गोवा के नौसैनिक अड्डे आईएनएस हंसा में किया गया था। इस परीक्षण की एक विस्तृत रिपोर्ट दिसंबर में भारत के रक्षा मंत्रालय को सौंपी गई थी। अब सरकार की मंजूरी का इन्तजार है।

    भारतीय नौसेना का मानना है कि राफेल उसकी जरूरतों को काफी बेहतर तरीके से पूरा कर सकता है। भारतीय नौसेना 43 पुराने रूसी फाइटर जेट मिग-29के और मिग-29के यूबी को अपने बेड़े से हटाना चाहती है। नौसेना ने कई विमानन कंपनियों से टेंडर मांगे थे, लेकिन अंतिम रेस राफेल एम और एफ/ए-18 के बीच थी। फ्रांसीसी नौसेना के पास वर्तमान में 240 राफेल एम जेट हैं। डसॉल्ट ने इन जेट्स का निर्माण वर्ष 1986 से शुरू किया था। भारतीय नौसेना के पास वर्तमान में दो विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य हैं।

    देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के लिए भारतीय नौसेना 26 नए डेक-आधारित लड़ाकू विमानों को खरीदने की तैयारी में है। इसके लिए सीधी प्रतिस्पर्धा में फ्रांसीसी राफेल मरीन लड़ाकू विमान ने अमेरिकी एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट को पीछे छोड़ दिया है। युद्धपोत आईएनएस विक्रांत कैटापुल्ट असिस्टेड टेक-ऑफ बैरियर अरेस्टेड रिकवरी (सीटीओबीएआर) एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। यह विमानवाहक के डेक से विमान के प्रक्षेपण और पुनर्प्राप्ति के लिए उपयोग की जाने वाली प्रणाली है। इस तकनीक के तहत एक कैटापल्ट की मदद से एयरक्राफ्ट लॉन्च किया जाता है और रोधक तारों का उपयोग करके जहाज (रिकवरी चरण) पर टेक-ऑफ और लैंड किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय गृह मंत्री छह को आएंगे रांची, सात को जाएंगे चाईबासा
    Next Article पंकज मिश्रा के जेल मैनुअल उल्लंघन पर ईडी सख्त, पत्र लिखकर रिम्स प्रबंधन को दी हिदायत
    azad sipahi

      Related Posts

      हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

      May 21, 2025

      मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को घेरा

      May 21, 2025

      मुंबई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में इडी की छापेमारी

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version