Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमित शाह को सुनने के लिए बेताब है कोल्हान और झारखंड
    Breaking News

    अमित शाह को सुनने के लिए बेताब है कोल्हान और झारखंड

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चाईबासा में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे
    दो लाख लोगों के टाटा कॉलेज मैदान में पहुंचने का अनुमान

    टाटा कॉलेज चाईबासा से अजय शर्मा
    चाईबासा। कोल्हान और झारखंड के लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सुनने के लिए बेताब हैं। मौका है बिजय संकल्प महारैली का। अमित शाह शनिवार को इसी रैली के माध्यम से कोल्हान और झारखंड के लोगों को संबोधित करेंगे। इस मैदान में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। भाजपा के लोगों ने इतने लोगों को आमंत्रित किया है। इस महारैली के आयोजन से भाजपा अपने उस गढ़ को वापस पाने की कोशिश में जुटेगी, जो कभी उसका गढ़ माना जाता था। 2019 में इस गढ़ में सेंधमारी हो गयी। अमित शाह उन सभी लोगों को फिर से समेटने का कोशिश करेंगे। अपने संबोधन से वह यह बताने की कोशिश करेंगे कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार आदिवासियों के हित में किस तरह से काम कर रही है। कोल्हान के दूर-दराज के गांव के लोगों से अमित शाह को सुनने का आग्रह किया गया है।

    संथाल तक पहुंचेगा संदेश
    अमित शाह वैसे तो चाईबासा में रैली को संबोधित करेंगे, लेकिन इसका संदेश संथाल के आदिवासियों तक पहुंचेगा, यह अनुमान लगाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री का यह संभवत: पहला चाईबासा दौरा है, लिहाजा भीड़ ज्यादा भी हो सकती है। इस आयोजन को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभियान के आगाज के रूप में भी देखा जा रहा है। जानकार कहते हैं कि अगर शाह अपने मकसद में कामयाब हो गये, तो आदिवासी बहुल इलाके की कई सीट पर भाजपा की जीत पक्की हो जायेगी।

    व्यापक तैयारी की है झारखंड भाजपा ने
    अमित शाह के आगमन को लेकर पूरे शहर में झंडा-बैनर लगाया गया है। बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर भी लगाये गये हैं। कॉलेज परिसर में विशाल मंच बनकर तैयार हो गया है और पंडाल भी तैयार है। इसके पहले सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल की गयी। डीआइजी अजय लिंडा, आयुक्त, चाईबासा के एसपी और डीसी ने खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

    भाजपा कोर कमिटी के सदस्यों को भी संबोधित करेंगे शाह
    विजय संकल्प महारैली को संबोधित करने के पहले अमित शाह भाजपा की कोर कमिटी में शामिल नेताओं से बात करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। इसमें भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और जिला स्तर के नेता शामिल होंगे। शाह उनसे भी यह जानने का प्रयास करेंगे कि भाजपा को और कैसे मजबूत किया जाये। यह बैठक बंद कमरे में होगी।

    यहां से विजय की शुरूआत होगी, इसलिए नाम है विजय संकल्प महारैली : जेबी तुबिद
    भाजपा के वरिष्ठ नेता जेबी तुबिद ने कहा कि यहां से पार्टी की विजय यात्रा की शुरूआत होगी। इसलिए आयोजन का नाम विजय संकल्प महारैली रखा गया है चाईबासा पहले भाजपा की सीट हुआ करती थी। भाजपा इस हारी हुई सीट को जीतने का प्रयास करेगी, इसी उद्देश्य से अमित शाह यहां आ रहे हैं।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : डीआइजी
    डीआइजी अजय लिंडा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। गृह मंत्री के कार्यक्रम में किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं हो, इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गयी है। पूर्वाभ्यास भी हुआ है। जिस सड़क से केंद्रीय गृह मंत्री सभा स्थल तक जायेंगे, उधर किसी को जाने की इजाजत नहीं रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस का यूपी में कोई अस्तित्व नहीं, प्रायश्चित यात्रा निकालते तो जनता देती समर्थन : दयाशंकर
    Next Article JHARKHAND : पुलिस में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी गर्व की बात: हेमंत सोरेन
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version