खूंटी। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सासंद अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ब्रिटिश साम्राज्य के अन्याय के खिलाफ नौ जून को ही उलगुलान की शुरुआत की थी। आज हमें भी संकल्प लेना होगा कि कोई भी अत्याचार बर्दास्त नहीं करेंगे और अत्याचारियों को खदेड़ देंगे। केंद्रीय मंत्री सोमवार को कर्रा प्रखंड की घुनसुली पंचायत के चांपी गांव में संवाद जन पंचायत को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इसके पूर्व अर्जुन मुंडा को हुटार से मोटरसाइकिल जुलूस के साथ भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन मुंडा को चांपी गांव तक लेकर गये, जहां महिलाओं ने और ग्रामीणों ने पारंपरिक गीत और नृत्य के साथ उनका स्वागात किया। जन पंचायत को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हमें अपने अस्तित्व, जल, जंगल और जमीन की रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी ताकत को पहचानना होगा। अर्जुन मुंडा ने कहा कि विकास कार्यों की निगरानी पंचायत प्रतिनिधियों को करनी होगी। उन्होंने कहा कि गांव वालों ने मुझे अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। उसका हर संभव निराकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे गांवों का विकास करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की मॉनिटरिंग पंचायत प्रतिनिधि करें। कितना प्रधानमंत्री आवास बना और कितना बाकी है, कितने घरों को नल से जल योजना को मिला, इसका हिसाब पंचायत प्रतिनिधि रखें। मंत्री ने कहा कि गांव, समाज, संस्कृति की रक्षा करने के लिए पदाधिकारी होते हैं। इसीके एवज में उन्हें वेतन दिया जाता है, लेकिन सराकरी अधिकारी इस ओर उदासीन हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था 2022 तक प्रधानमंत्री आवास सभी जरूरतों को मिल जाएगा, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ और इसे दो वर्ष तक बढ़ा दिया गया है।
मंत्री ने महिलाओं से पूछा कि जेएसएलपीएस के लोग आपके यहां आते हैं, इस पर महिलाओं ने कहा ब्लॉक को ऑर्डिनेटर नरेश कुमार कभी चांपी गांव नहीं आते। हैं। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को जरूर पढ़ायें। मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, ओपी कश्यप, संजय साहू, विनोद प्रसाद सोनी, घूरन महतो, खूंटी जिला उपाध्यक्ष कैलाश राम महतो, मुनीनाथ मिश्रा, जिला परिषद सदस्य जोरोंग आईंद, ज्योतिष भगत, अनूप साहू, जगन्नाथ मुंडा, भीम सिंह मुंडा, सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

