Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नेपाल विमान दुर्घटनाः पांच भारतीयों सहित 26 शवों की पहचान, चार की तलाश जारी
    Breaking News

    नेपाल विमान दुर्घटनाः पांच भारतीयों सहित 26 शवों की पहचान, चार की तलाश जारी

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के पोखरा में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में अबतक चार लोगों के शव बरामद नहीं हुए हैं, जिसकी तलाश जारी है। बरामद 68 शवों में पांच भारतीयों सहित 26 शवों की पहचान हो गयी है। शेष शवों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं।

    नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार सुबह 10:33 बजे उड़ान भरने वाले यति एयरलाइंस का विमान पोखरा में सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 72 लोग सवार थे, जिनमें से 68 के शव मिल चुके हैं। नेपाली सेना ने बयान जारी कर अब तक किसी भी यात्री के जिंदा न मिलने की बात कही है। जिन चार यात्रियों के शव बरामद नहीं हुए हैं, उनकी तलाश तेज कर दी गयी है। सोमवार को ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद अब राहतकर्मियों का पूरा जोर शेष चार शवों की बरामदगी पर है।

    विमान दुर्घटना में अब तक बरामद हुए 68 शवों की पहचान का काम शुरू कर दिया गया है। अभी तक पांच भारतीयों सहित 26 शवों की पहचान हो चुकी है। सभी पांच भारतीय उत्तर प्रदेश के निवासी थे। इनकी पहचान 25 वर्षीय अभिषेक कुशवाहा, 22 वर्षीय विशाल शर्मा, 27 वर्षीय अनिल कुमार राजभर, 35 वर्षीय सोनू जायसवाल और संजय जायसवाल के रूप में हुई है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    भारतीय समेत अन्य विदेशी नागरिकों के शवों को राजधानी काठमांडू लाया जाएगा। भारतीय नागरिकों के शवों को लेने के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी पोखरा पहुंच गए हैं। पहचान होने के बाद भारतीय नागरिकों के शवों को यूपी के गाजीपुर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। जिन शवों की पहचान नहीं हुई है, उन्हें काठमांडू लाया जाएगा, वहां डीएनए परीक्षण किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा की अहम बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली में मेगा रोड शो किया
    Next Article चीन ने पीएलए में घटाए तीन लाख सैनिक, 2030 तक और होगी कटौती
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version