Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»आदमखोर तेंदुए के हमले से वृद्ध की मौत, वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश
    झारखंड

    आदमखोर तेंदुए के हमले से वृद्ध की मौत, वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश

    adminBy adminJanuary 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रवि कुमार गुप्ता, बरवाडीह (आजाद सिपाही)। बरवाडीह प्रखंड की छेचा पंचायत के रहमत नगर पठान टोला में रविवार अहले सुबह शौच करने घर से बाहर निकले वृद्ध मुश्ताक खान, उम्र 60वर्ष की मौत आदमखोर तेंदुए के हमले से हो गयी। घटना के बाद वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में व्यापक आक्रोश है। बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर छेंचा पंचायत के रहमत नगर पठान टोला निवासी मुश्ताक खान रविवार सुबह करीब चार बजे अपने घर के बाहर शौच करने निकले थे। इसी बीच आदमखोर तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद मुश्ताक खान द्वारा शोर मचाये जाने के बाद उनके परिजन और आसपास के लोग वहां तत्काल पहुंचे, लेकिन आदमखोर तेंदुआ अंधेरे का लाभ उठा कर वहां से भाग निकला। मृतक के मुंह पर हमला कर तेंदुए ने गर्दन दबाते हुए जीभ नोच ली। मुश्ताक द्वारा मचाये गये शोर के बाद परिजन और आसपास के लोग वहां जुटे। उन्हें लगा कि अभी उनकी सांस चल रही है। उन लोगों ने उन्हें घर ले जाने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच यह कन्फर्म हो गया कि मुश्ताक खान की मौत हो गयी है। इधर घटना की खबर सुन विधायक रामचंद्र सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, पूर्वी जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह, यूथ स्टेट को आॅर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष अली हसन अंसारी, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू, थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे।
    घटना के बाद ग्रामीणों के बीच वन विभाग के प्रति व्यापक आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना था कि आदमखोर तेंदुआ द्वारा क्षेत्र में लगातार उत्पात मचाया जा रहा है, लेकिन वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। इससे पूर्व प्रखंड में आदमखोर तेंदुआ ने उकामाड ग्राम में एक पखवारा पूर्व एक 12 वर्षीय बच्ची को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वन विभाग के लोगों का गुस्सा इसलिए भी भड़क उठा कि घटना की सूचना पाकर विधायक, पुलिस प्रशासन के अधिकारी और क्षेत्र के समाजसेवी, राजनीतिक दलों के नेता वहां पहुंच गये, लेकिन वन विभाग के अधिकारी अधिकारी मौके पर नदारद दिखे। ग्रामीणों ने जम कर वन विभाग के प्रति विरोध प्रदशर्ति किया और शोर शराबा मचाया। विधायक और अधिकारियों के पहुंचने के दो घंटे बाद वनपाल शशांक शेखर पांडे अन्य वन कर्मियो के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण डीएफओ और अन्य वन अधिकारियों को बुलाने की भी मांग कर रहे थे। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और परिजन को नौकरी की मांग को लेकर अड़े हुए थे। लेकिन वन विभाग द्वारा किसी तरह का सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं उठाने दे रहे थे। मौके पर पहुंचे विधायक रामचंद्र सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर भुक्तभोगी परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणें ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखरसावां गोलीकांड की 75वीं बरसी पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Next Article बोड़ेया पुल के पास नदी से युवक का शव बरामद
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version