Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पाकिस्तान ने चीन से मांगी भारत के 22 सीमावर्ती ठिकानों की खुफिया जानकारी
    Breaking News

    पाकिस्तान ने चीन से मांगी भारत के 22 सीमावर्ती ठिकानों की खुफिया जानकारी

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – वायु सेना के छह ठिकानों की सब-मीटर रेजोल्यूशन वाली सैटेलाइट तस्वीरें मांगी
    – दोनों देशों में है एक-दूसरे से जानकारियां साझा करने का दस साल का समझौता

    नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के सीमावर्ती ठिकानों की खुफिया जानकारी और उनकी सैटेलाइट तस्वीरें हासिल करने के लिए चीन से सहयोग मांगा है। चीन से 22 भारतीय ठिकानों की विस्तृत उपग्रह तस्वीरें मांगी गई हैं, जिनमें से छह वायु सेना के एयरबेस हैं। यह मांग भौतिकी में एकमात्र पाकिस्तानी नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. अब्दुस सलाम से जुड़े अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग के माध्यम से की गई है।

    दरअसल, पाकिस्तान जानना चाहता है कि भारतीय वायु सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में क्या गतिविधियां कर रही है, इसलिए चीन से भारतीय वायु सेना के कम से कम छह सीमावर्ती ठिकानों की विस्तृत उपग्रह तस्वीरें मांगी गई हैं। पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के लिए चीन से कुल 22 ठिकानों के बारे में जानकारी मांगी है। पाकिस्तान ने यह जानकारियां अपने स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्च कमीशन (एसयूपीएआरसीओ) के जरिये चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) से मांगी हैं। इस आयोग के संस्थापक भौतिकी में एकमात्र पाकिस्तानी नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. अब्दुस सलाम हैं। पाकिस्तान और चीन के इन दोनों संस्थाओं के बीच एक-दूसरे से जानकारियां साझा करने के लिए दस साल का समझौता है।

    दोनों संस्थाओं के बीच 2021 में हस्ताक्षरित अंतरिक्ष सहयोग रूपरेखा समझौते के तहत चीन पाकिस्तान को उपग्रह तस्वीरें दे सकता है। पाकिस्तानी आयोग से मांगी गई जानकारियों में श्रीनगर, आदमपुर, अंबाला, बठिंडा, सिरसा और भुज जैसे उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में सक्रिय भारतीय वायुसेना के ठिकाने हैं। ये सभी भारतीय वायुसेना के पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी कमान का हिस्सा हैं। पाकिस्तान ने चीन से सब-मीटर रेजोल्यूशन वाली तस्वीरें मांगी हैं, जो तकनीकी क्षमता उसके पास नहीं है। इस रेजोल्यूशन की तस्वीरें व्यावसायिक रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन महंगी हैं। पाकिस्तानी स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्च कमीशन का नेतृत्व सैन्य अधिकारी के पास है और इसका वार्षिक बजट 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

    पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी का मुख्यालय लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय में अतिरिक्त सुविधाओं के साथ पाकिस्तान के उत्तरी भाग में राजधानी इस्लामाबाद में है। पाकिस्तान में अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के विकास में सहायता के लिए 1961 में स्थापित एजेंसी ने 1964 में काम करना शुरू किया। एजेंसी ने 1960 के दशक की शुरुआत में साउंडिंग रॉकेट का आयात और लॉन्च करना शुरू किया और रॉकेट इंजन बनाने की क्षमता हासिल की। एजेंसी ने अपने अस्तित्व के शुरुआती 30-35 वर्षों तक अनुसंधान के क्षेत्र में सीमित प्रगति के साथ अपना स्तर न्यूनतम बनाए रखा, इसीलिए उपग्रह प्रौद्योगिकी में इसकी प्रगति भी अपेक्षाकृत देर से शुरू हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWATER VISION अगले 25 वर्षों की अमृत यात्रा का महत्वपूर्ण आयाम : PM
    Next Article सम्मेद शिखर मामले में हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
    azad sipahi

      Related Posts

      नेपाल में ओली, देउवा समेत दर्जन भर नेताओं के पासपोर्ट निलंबित, बड़े नेताओं पर निगरानी बढ़ी

      September 26, 2025

      बलोचिस्तान की खनिज संपदा पर अमेरिका ने पाकिस्तान से समझौता कर हारे हुए घोड़े पर दांव लगायाः मीर यार

      September 26, 2025

      डेमोक्रेट्स शटडाउन पर ट्रंप से दो-दो हाथ करने को तैयार

      September 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्पष्ट और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र की आत्मा: ओम बिरला
      • महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद के लिए सरकार कटिबद्ध : अजीत पवार
      • रांची में “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत संजय सेठ ने बांटे जूट के थैले
      • दुर्गा पूजा पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! मंईयां सम्मान योजना की दो माह की राशि जारी
      • राजद नेता हत्या की हत्‍या के चार दिनों बाद भी पुलिस कार्रवाई शून्य: त्रिपाठी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version