Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बलोचिस्तान की खनिज संपदा पर अमेरिका ने पाकिस्तान से समझौता कर हारे हुए घोड़े पर दांव लगायाः मीर यार
    दुनिया

    बलोचिस्तान की खनिज संपदा पर अमेरिका ने पाकिस्तान से समझौता कर हारे हुए घोड़े पर दांव लगायाः मीर यार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोचिस्तान स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता मीर यार बलोच ने पिछले दिनों अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बलोचिस्तान की खनिज संपदा को लेकर हुए समझौते पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के भ्रष्ट जनरलों के साथ इस संबंध में समझौता कर एक हारे हुए घोड़े पर दांव लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने ट्रंप को दुर्लभ खनिज निकालने का झूठा आश्वासन देकर यह समझौता किया है। मीर यार बलोच ने यह प्रतिक्रिया 25 सितंबर को एक्स पोस्ट पर दी।

    बलोच नेता मीर यार ने लिखा, ” बलूचिस्तान के खनिजों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का पाकिस्तान के भ्रष्ट जनरलों के साथ समझौता, एक हारे हुए घोड़े पर दांव लगाने और एक निरर्थक उद्यम में पैसा लगाने से कम नहीं है। जिस समय असीम मुनीर और शहबाज शरीफ डोनाल्ड ट्रंप को दुर्लभ खनिज निकालने के झूठे आश्वासन दे रहे थे, उसी समय बलोच स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा बल उन खनिज समृद्ध क्षेत्रों पर अपना नियंत्रण घोषित कर रहे थे, जिससे पाकिस्तान का झूठ बेहद अपमानजनक तरीके से उजागर हो रहा था। ”

    मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कल रात बलूच रक्षा और सुरक्षा इकाइयों ने सुरब और कलात के दो महत्वपूर्ण जिलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी चौकियां स्थापित कर दीं। कब्जा करने वाली सेना के दो वाहनों को हथियारों और रसद के साथ अपने कब्जे में ले लिया। बलोच ने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि बलोच आंदोलन मजबूत हो रहा है और कब्जा करने वाली संघीय सेना अपना प्रभावी नियंत्रण खो चुकी हैं।

    उन्होंने अमेरिका के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए ट्रंप को सलाह दी कि वह पाकिस्तान के बजाय खनिज संपदा के असली मालिकों से सीधे बात करें। आपसी सम्मान, दीर्घकालिक साझेदारी और क्षेत्र के बेहतर भविष्य का निर्माण करने का यही एकमात्र तरीका है। बलोच ने कहा कि कपटी पाकिस्तान ने अपने निर्माण के बाद से दुनिया को धोखा के अलावा कुछ नहीं दिया है। एक ऐसा तथ्य है, जिसे अमेरिकी सैन्य प्रमुखों, नेताओं और यहां तक कि खुद ट्रंप ने भी बार-बार उजागर किया है।

    मीर यार बलोच ने लिखा है, ”पाकिस्तान ने अतीत में हमेशा अमेरिकी हितों के खिलाफ काम किया है। वह भविष्य में भी ऐसा करेगा। वह अमेरिका को अंधेरे में रखते हुए केवल पंजाब और इस्लामाबाद के हितों की रक्षा करेगा।अमेरिकी हित से उसे कोई लेना देना नहीं है। ” बलोच नेता मीर यार ने खनिज संपदा के सौदे का पर विचार कर रही सरकारों और निगमों को सलाह दी है कि बलोचों की सहमति के बिना ऐसा हर प्रयास नाजायज है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडेमोक्रेट्स शटडाउन पर ट्रंप से दो-दो हाथ करने को तैयार
    Next Article नेपाल में ओली, देउवा समेत दर्जन भर नेताओं के पासपोर्ट निलंबित, बड़े नेताओं पर निगरानी बढ़ी
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल में ओली, देउवा समेत दर्जन भर नेताओं के पासपोर्ट निलंबित, बड़े नेताओं पर निगरानी बढ़ी

      September 26, 2025

      डेमोक्रेट्स शटडाउन पर ट्रंप से दो-दो हाथ करने को तैयार

      September 26, 2025

      भारत का आतंकवाद के दोहरे मानदंड पर प्रहार

      September 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी
      • मिग-21 की वायु सेना से विदाई पर राजनाथ ने भारत-रूस के साथ गहरे संबंधों को याद किया
      • राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्रदान किए
      • कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा
      • कन्नड़ लेखक एस.एल. भैरप्पा पंचतत्व में विलीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version