नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोंगल, माघ बिहू और मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने इस बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने माघ बिहू की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि यह त्योहार प्रकृति के साथ हमारे बंधन को गहरा करेगा और खुशियां लाएगा। उन्होंने कहा है कि सभी को, खासकर दुनिया भर के तमिल लोगों को पोंगल की शुभकामनाएं। यह त्योहार हमारे जीवन में खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। प्रधानमंत्री ने लोगों को मकर संक्रांति की भी शुभकामनाएं दीं। मकर संक्रांति सूर्य भगवान को समर्पित त्योहार है। माघ बिहू फसल से जुड़ा त्योहार है। पोंगल चार दिवसीय फसल उत्सव है। यह सूर्य देव को समर्पित है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



