Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नेपाल में प्रचंड मंत्रिमंडल का विस्तार, 15 नए मंत्रियों ने ली शपथ
    Breaking News

    नेपाल में प्रचंड मंत्रिमंडल का विस्तार, 15 नए मंत्रियों ने ली शपथ

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्रधानमंत्री प्रचंड ने अपने पास वन, पर्यावरण, युवा व खेलकूद विभाग रखे

    काठमांडू। नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। सरकार बनने के 23 दिन बाद 15 नए मंत्रियों के शपथ लेने पर नेपाल में 23 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने कामकाज संभाल लिया है। सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है।

    नेपाल के सात राजनीतिक दलों के समर्थन से 25 दिसंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नियुक्त किये गए पुष्पकमल दहल प्रचंड ने 26 दिसंबर को आठ सदस्यीय कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। मंगलवार को एक उपप्रधानमंत्री, 11 कैबिनेट व तीन राज्य मंत्रियों को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने शपथ दिलाई। अब नेपाल के मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री व चार उपप्रधानमंत्रियों सहित कुल 23 सदस्य हो गए हैं। शपथ लेने के बाद मंत्रियों ने कामकाज संभाल लिया है।

    प्रधानमंत्री प्रचंड ने सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। प्रधानमंत्री प्रचंड ने अपने पास वन, पर्यावरण, युवा व खेलकूद विभाग रखे हैं। उपप्रधानमंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल को वित्त, उपप्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ को ढांचागत विकास व परिवहन, उपप्रधानमंत्री रवि लामिछाने को गृह और उपप्रधानमंत्री राजेंद्र प्रसाद लिंगदेन को ऊर्जा, जलस्रोत व सिंचाई विभागों की जिम्मेदारी दी गयी है।

    कैबिनेट मंत्रियों में रेखा शर्मा को संचार और सूचना, विक्रम पांडेय को शहरी विकास, ज्वाला कुमारी शाह को कृषि एवं पशुपंछी विकास, दामोदर भंडारी को उद्योग, वाणिज्य व आपूर्ति, राजेंद्र कुमार राई को भूमि व्यवस्था, सहाकरिता एवं गरीबी उन्मूलन, अब्दुल खान को जलापूर्ति विभाग सौंपा गया है। डॉ. विमला राई पौड्याल नेपाल की नई विदेश मंत्री होंगी। पद्म गिरी को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या, भगवती चौधरी को महिला, बाल विकास एवं ज्येष्ठ नागरिक तथा हरि प्रसाद उपरेती को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

    इसके अलावा सुदन किराती संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, अमन लाल मोदी संघीय मामले एवं सामान्य प्रशासन, शिशिर खनाल शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डोल प्रसाद अर्याल श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा तथा ध्रुव बहादुर प्रधान कानून, न्याय एवं संसदीय मामलों के मंत्री बनाए गए हैं। राज्य मंत्रियों में सुशीला सिर्पाली ठकुरी को संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, डॉ. तोसिमा कार्की को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या और दीपक बहादुर सिंह को ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिंचाई विभाग दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleED कार्यालय नहीं पहुंचे विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, दो सप्ताह का मांगा समय
    Next Article ऑस्ट्रेलिया: पांच दिन में दूसरा हमला, मेलबर्न के शिव विष्णु मंदिर में हुई तोड़फोड़
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version