रांची। उत्तर भारत में बर्फबारी और शीतलहर का असर झारखंड में भी दिख रहा है। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। इस बीच शुक्रवार सुबह खूंटी का तापमान छह डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो अबतक का सबसे कम तापमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 2-3 डिग्री तक तापमान में और गिरावट होगी। साथ ही कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद दिन में मौसम साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों में रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं लेकिन इसके बाद अगले दो दिन में धीरे-धीरे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। कोहरे से भी लोगों को अभी निजात नहीं मिलेगी।
पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय क्रमश: जमशेदपुर और चाईबासा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा। इन दोनों जगहों का उच्चतम तापमान 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि खूंटी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। बोकारो में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट हुई है, जिससे साफ है कि फिलहाल कड़कड़ाती ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
रांची का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। यहां का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में 12 जनवरी तक सुबह में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
रांची में सात जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रह सकता है। आठ, नौ और 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान क्रमश: 8, 9 और 10 डिग्री रहने की संभावना है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

