Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार: सिवान में संदिग्ध अवस्था में छह की मौत, पांच गंभीर
    राज्य

    बिहार: सिवान में संदिग्ध अवस्था में छह की मौत, पांच गंभीर

    adminBy adminJanuary 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिवान। बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद राज के अंदर धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व सारण जिले में शराब पीने से हुई दर्जनों लोगों की मौत का मामला अभी सुलझा ही है कि सारण जिले के सीमावर्ती सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र में बीती रात से अबतक संदिग्ध अवस्था में छह लोगों की मौत हो गई है।वहीं पांच लोगों की बीमार होने की सूचना मिल रही है।

    स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में लकड़ी नवीगंज थाना इलाके की भोपतपुर पंचायत के बाला गांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिनका उपचार सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि सिवान के जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहा जा सकता है कि इन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है या इसकी वजह कुछ और है।

    इस घटना में जिन छह लोगों की मौत हुई है। उसमें नरेश बिन, जनक बिन, राजेश रावत, नारायण शाह (गोपालगंज) , सुरेद्र रावत और धुरेंद्र मांझी का नाम शामिल है। जबकि गंभीर हालत में जिन का इलाज चल रहा है उनमें शंकर मांझी, जितेंद्र मांझी, राजू मांझी, दुर्लभ रावत, और मुन्ना मांझी का नाम शामिल है। दो लोगों की मौत गांव में ही हो गई थी, जबकि बाकी चार लोगों की मौत सदर अस्पताल से पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।

    इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम अमित कुमार पाण्डेय सदर अस्पताल पहुंचे करीब एक घंटे तक उनके द्वारा जांच पड़ताल की गई। इसके बाद उन्होंने बताया कि अभी तक कुल तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। जिसकी जांच चल रही है। इसके साथ ही कुल पांच लोगों की तबीयत खराब है जिनका उपचार हो रहा है।

    डीएम ने बताया कि पूरे मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिलाधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि मौत का कारण क्या है। जबकि गिरफ्तार किए गए लोगों को लेकर उनका कहना है कि, यह लोग कुछ गलतियां कर रहे थे जिसके चलते इनकी गिरफ्तारी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मंगलवार को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ करेंगे बातचीत
    Next Article अयोध्या से जुड़ेगी भगवान रामराजा की नगरी ओरछा: केन्द्रीय मंत्री गडकरी
    admin

      Related Posts

      बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनानी होगी, क्योंकि महागठबंधन के पास न नेता हैं, न नीयत: अमित शाह

      October 25, 2025

      बिहार के एकमात्र जननायक भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर हैं, कोई और नहीं: धर्मेंद्र प्रधान

      October 25, 2025

      तेजप्रताप यादव का तीखा बयान: RJD में लौटने से बेहतर मौत, सत्ता का भूखा नहीं हूं

      October 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘बाहुबली: द एपिक’ ट्रेलर ने मचाई धूम, प्रभास का दिखा दमदार अवतार
      • बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनानी होगी, क्योंकि महागठबंधन के पास न नेता हैं, न नीयत: अमित शाह
      • बिहार के एकमात्र जननायक भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर हैं, कोई और नहीं: धर्मेंद्र प्रधान
      • घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उपायुक्त को दिए आवश्यक निर्देश
      • विधायक सरयू राय ने विभिन्न घाटों का किया दौरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version