Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गंगा विलास क्रूज के सैलानियों ने मल्टीमॉडल टर्मिनल का किया भ्रमण
    Top Story

    गंगा विलास क्रूज के सैलानियों ने मल्टीमॉडल टर्मिनल का किया भ्रमण

    adminBy adminJanuary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहिबगंज। सबसे लंबा जलमार्ग तय करने वाले गंगा विलास क्रूज के झारखंड के साहिबगंज पहुंचने पर शनिवार को जिला प्रशासन ने विदेशी मेहमानों का जोरदार स्वागत किया। स्विट्जरलैंड एवं अन्य जगहों से आए यात्रियों ने मल्टीमॉडल टर्मिनल और समीप के गांव का भ्रमण किया।

    इस दौरान विदेशी मेहमानों ने बच्चे, बूढ़े और बुजुर्गों से मुलाकात करते हुए गांव की तस्वीर खींची और झारखंड के गांव से जुड़े स्मरण भी अपने साथ ले गए। यात्रियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि झारखंड में अच्छी धूप है। साथ ही यहां का वातावरण भी शांत है। सैलानियों ने कहा कि यह उनके लिए जीवन के सबसे सुनहरे स्मरण में से एक है। वे इस अनुभव को हमेशा याद रखेंगे। साथ ही कहा कि झारखंड के लोग बेहद मित्रतापूर्वक स्वभाव रखते हैं। जिला प्रशासन ने भी उनका भरपूर सहयोग किया है।

    इस दौरान साहिबगंज डीसी राम निवास यादव, राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा समेत जिला के पदाधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। आगंतुकों का पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ भी स्वागत किया गया। विधायक अनंत ओझा, डीसी राम निवास यादव और एसपी किस्पोट्टा की ओर से इन विदेशी यात्रियों को साहिबगंज की प्रसिद्ध सिल्क से बने स्कार्फ एवं मोमेंटो आदि भेंट किये गए। उपायुक्त एवं विधायक राजमहल समेत सभी पदाधिकारियों ने इन विदेशी यात्रियों को क्रूज तक छोड़कर अलविदा किया।

    उल्लेखनीय है कि क्रूज 23 जनवरी को साहिबगंज पहुंचने वाला था, जो दो दिन पहले यानी 20 जनवरी की शाम को ही साहिबगंज पहुंच गया। क्रूज साहिबगंज में ठहरा है। जिला प्रशासन ने क्रूज और उनमें आए यात्रियों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। उनके लिए सभी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीसी और एसएसपी ने किया परेड का निरीक्षण
    Next Article रांची के सरला-बिरसा स्कूल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में 16 विद्यालयों के 934 विद्यार्थी हुए शामिल
    admin

      Related Posts

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025

      श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      • बदल रहा है शशि थरूर और पी चिदंबरम का मिजाज!
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version