रांची। जी-20 के डेलीगेट्स के झारखंड भ्रमण एवं प्रस्तावित अन्य कार्यक्रमों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की सेवा प्रतिनियुक्ति के तौर पर मार्च तक मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग को सौंपा गया है।
इस संबंध में कार्मिक विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें निदेशक भू-अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप झारखंड उमाशंकर सिंह व निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी विशाल सागर हैं। दोनों अधिकारियों को प्रधान सचिव कैबिनेट के मार्गदर्शन में कार्य करने का निर्देश भी दिया गया है।
बता दें कि जी-20 समिट की बैठक रांची में भी प्रस्तावित है। फरवरी के अंत या मार्च में डेलीगेट्स रांची आयेंगे।