झांसी। बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर द्वारा रामचरित मानस और भारतीय संस्कृति को ठेस पहुंचाने वाले बयान पर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को शिक्षा मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए राष्ट्र भक्त संगठन ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।

राष्ट्र भक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने बताया कि बिहार के शिक्षा मंत्री ने भारतीय संस्कृति की पथ प्रदर्शक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित श्रीराम चरित मानस पर अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्होंने उत्तर कांड की चौपाई को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। इससे हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनकी गलत बयान बाजी ने हिंदू भावनाओं को भड़काने का काम किया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री को पांचवीं पास बता डाला।

इलाईट चौराहे पर शनिवार को राष्ट्रभक्त संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने बिहार के शिक्षा मंत्री की कड़ी निन्दा करते हुए मंत्री का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version