लीमा (पेरू)। पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को पद से हटाए जाने के बाद सरकार के खिलाफ एक महीने से जारी प्रदर्शन के हिंसक हो जाने पर मशहूर पर्यटन स्थल माचू पिच्चू के प्रसिद्ध प्राचीन खंडहरों को अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया गया है। यह जानकारी संस्कृति मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने कहा है कि पर्यटकों व स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर माचू पिच्चू और इंका ट्रेल को बंद करने का फैसला करना पड़ा। पर्यटन मंत्री लुइस फर्नांडो हेलगुएरो ने कहा है कि माचू पिच्चू में 417 पर्यटक फंसे हुए हैं। उनमें से 300 से अधिक विदेशी नागरिक हैं। उल्लेखनीय है माचू पिच्चू दुनिया के सात अजूबों में से एक है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version