Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प्राण प्रतिष्ठा : अयोध्या में 75 नए भवन स्वामियों को मिला पेइंग गेस्ट प्रणाम पत्र
    राज्य

    प्राण प्रतिष्ठा : अयोध्या में 75 नए भवन स्वामियों को मिला पेइंग गेस्ट प्रणाम पत्र

    adminBy adminJanuary 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अब तक 500 से अधिक भवन स्वामियों को योजना से जोड़ा गया
    अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में पेइंग गेस्ट योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा रहा है। अब तक 500 से अधिक भवन स्वामी इससे जोड़े जा चुके हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल और जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने आयुक्त सभागार में 75 नए भवन स्वामियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। नये भवन स्वामियों को योजना से जोड़ने का कार्य निरन्तर प्रगति पर है।

    कार्यक्रम में अयोध्या विकास प्राधिकरण के कंसल्टेंट टेंट राकेश सिंह सहित भवन स्वामी उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर आयुक्त गौरव दयाल ने भवन स्वामियों से अनुरोध किया कि अयोध्या वासी होने के नाते सभी का कर्तव्य अतिथि भाव के साथ अच्छी सुविधा अतिथियों को प्रदान करना है। जिलाधिकारी ने भवन स्वामियों से अपील की कि वे अपने यहां आने वाले अतिथियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें घर जैसा महसूस हो।

    जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि इस योजना से जुड़कर सभी को आतिथ्य संस्कार की परम्परा को जीवन्त रूप देना है। हम उन्हें बेहतर सुविधायें देंगे तो हमारा सांस्कृतिक सम्बंध प्रगाढ़ होगा और बड़ी संख्या में लोग आएंगे। सभी लोग साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें, अतिथियों के प्रति व्यवहार अच्छा करें तो यहां से वे सुखद एहसास लेकर जाएंगे तथा पुनः वे आपके यहां आएंगे इससे आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और विचारों, संस्कृति आदि का आदान प्रदान भी होगा।

    पर्यटन विभाग की तरफ से संचालित है योजना
    अतिथि देवो भवः की भावना से प्रेरित होम स्टे व पेइंग गेस्ट योजना उप्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जो पर्यटन विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। अयोध्या होम स्टे पेइंग गेस्ट योजना के तहत ऐसे भवन स्वामी जिनके मकान में 2 से 5 तक अतिरिक्त कमरे हो वो इस योजना से जुड़ कर अतिरिक्त आय सृजित कर लाभ उठा सकते है। उनके कमरों की सुविधा के अनुसार यात्रियों अथवा श्रद्धालुओं के ठहरने पर प्रतिदिन प्रति कमरे 1500 से 2500 किराया प्राप्त होगा। अयोध्या के जो भी भवन स्वामी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वे अयोध्या विकास प्राधिकरण में स्थापित कन्ट्रोल रूम या मोबाइल नं. 7607778924, 7607778926 पर फोन करके योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘मिशन 400’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए नया प्रयोग करेंगे मोदी-शाह
    Next Article बाबू जी एक जुझारू एवं संघर्षशील जनप्रतिनिधि थे : केशव प्रसाद मौर्य
    admin

      Related Posts

      ओडिशा छात्रा गैंगरेप की जांच में आरजी कर कांड जैसी गड़बड़ी : भाजपा

      October 11, 2025

      प्रतियोगी परीक्षा संबंधी जांच आयोग ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट

      October 11, 2025

      “लोकनायक” जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने दी श्रद्धांजलि

      October 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री से मिले अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा
      • ओडिशा छात्रा गैंगरेप की जांच में आरजी कर कांड जैसी गड़बड़ी : भाजपा
      • स्वदेशी को अपनाकर ही भारत बनेगा आत्मनिर्भर : बाबूलाल
      • केंद्र सरकार निजीकरण और बाजारीकरण को दे रही बढ़ावा : माले
      • राष्ट्रीय स्तर के बनेंगे रांची के तीनों बस स्टैंड
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version