Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल
    देश

    आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

    adminBy adminJanuary 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 22 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इन दोनों दिग्गज नेताओं को पहले ही आमंत्रण पत्र भेज दिया गया था, लेकिन बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष नेताओं ने उनसे मुलाकात कर एक बार फिर से उनसे कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया, जिसके बाद दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल होने पर अपनी सहमति दे दी।

    दरअसल, इसके पहले कुछ नेताओं के बयानों से यह गलतफहमी पैदा हो गई थी कि राम मंदिर आंदोलन में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले इन दोनों शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम में आने की संभावना नहीं है। इसके पीछे उनके स्वास्थ्य का हवाला दिया गया था। लेकिन बाद में विहिप ने दोनों नेताओं को निमंत्रण पत्र देते हुए फोटो जारी कर यह साफ कर दिया था कि दोनों ही नेताओं को उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

    विहिप सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के परिवार जनों ने उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए और उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए कार्यक्रम में शामिल न होने के लिए अनुरोध किया था। लेकिन विहिप के शीर्ष नेताओं ने आडवाणी और जोशी दोनों नेताओं के परिवार जनों को यह भरोसा दिलाया कि उनके लिए विशेष व्यवस्था कर उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की पूरी चिंता की जाएगी। इसके बाद दोनों नेताओं के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति मिल गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामलला के लिए देश के प्रधानमंत्री से टकरा गया था यह अफसर
    Next Article केंद्र सरकार के दस वर्षों की कहानी अन्याय से शुरू होकर अन्याय पर खत्म होगी: गुलाम अहमद मीर
    admin

      Related Posts

      भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

      July 17, 2025

      महाराष्ट्र के नासिक में कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, दो घायल

      July 17, 2025

      स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का पुरस्कार समारोह आज दिल्ली में , मप्र के 8 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

      July 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोलकाता में ईडी ने वैध दावेदार को लौटाई 9.56 करोड़ की संपत्तियां
      • अपराधियाें ने पारस हॉस्पिटल में घुसकर मारी गाेली, सांसद ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
      • बांग्लादेश ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज़ 2-1 से जीती
      • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, ज्वेल एंड्रू और जेदियाह ब्लेड्स को पहली बार मौका
      • भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version