Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»डीआइजी अनूप बिरथरे समेत झारखंड के 55 पुलिसकर्मियों को दिवस पर सेवा पदक देने की घोषणा
    Jharkhand Top News

    डीआइजी अनूप बिरथरे समेत झारखंड के 55 पुलिसकर्मियों को दिवस पर सेवा पदक देने की घोषणा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गृह मंत्रालय ने झारखंड के 55 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर सेवा पदक देने की घोषणा कर दी है. 2 पुलिसकर्मियों: को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 23 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 23 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 5 पुलिसकर्मियों को असाधारण आसूचना कुशलता पदक, 2 पुलिसकर्मियों को अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया जायेगा. 25 फरवरी 2021 में पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट गांव के सेमरहट टोला में झारखंड जनमुक्ति परिषद के एरिया कमांडर महेश भुईयां को मार गिराने वाले आइपीएस अधिकारी पलामू के तत्कालीन एडिशनल एसपी के विजय शंकर को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा. मुठभेड़ में पुलिस ने एक-47, पिस्टल आदि बरामद किया था. इसके अलावे जगुआर के शहीद 6 जवान कुंदन कुमार, परमानंद चौधरी, अजय कुजूर, देव कुमार महतो, अजीत औड़या, रमकंडा, और कृष्ण प्रसाद नियोपाने को मरनोपरांत वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा. बता दें कि जून 2018 में भंडरिया थाना क्षेत्र में बूढ़ा पहाड़ से लगे खपरीमहुआ गांव के पास नक्सलियों द्वारा किये गये सीरियल बम ब्लास्ट में जगुआर के छह जवान शहीद हो गये. इसमें पलामू हुसैनाबाद के कुंदन कुमार, दुमका रघुनाथगंज के परमानंद चौधरी, गुमला जिले के बसिया निवासी अजय कुजूर, गोड्डा पथरगामा निवासी देव कुमार महतो, गढवा रमकंडा निवासी अजीत औड़या, रमकंडा, और रांची डोरंडा निवासी कृष्ण प्रसाद नियोपाने शामिल थे. पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम एलआरपी से लौट रही थी. खपरीमहुआ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से करीब 50 मीटर दूर जैसे ही पोलपोल गांव के पहुंच पथ पर पहुंची, नक्सलियों द्वारा लगाए गए बम में ब्लास्ट होने लगा. जैसे-जैसे सुरक्षाबल आगे बढ़ते गए, वे विस्फोट में उड़ते चले गए. झारखंड में पहली बार नक्सलियों ने ऐसा सीरियल बम ब्लास्ट कर पुलिस को बड़ी क्षति पहुंचाई. नक्सलियों ने घटनास्थल पर 80 सीरीज बम लगाए थे. जवानों के पैर पड़ते ही उनमें विस्फोट होता गया. 80 में से 30 बम में विस्फोट हुआ.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि
    Next Article पलामू में बाबा बागेश्वर धाम कार्यक्रम मामले में सुनवाई 29 जनवरी को
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तबादले के जरिए पुलिसकर्मियों को सजा देना गलत, 20 जवानों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द

      April 28, 2026

      झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती

      April 28, 2026

      रिम्स निदेशक का औचक निरीक्षण: ड्यूटी से नदारद मिले कई कर्मचारी, मंचा हड़कंप

      April 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग सख्त, 142 सीटों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का आदेश
      • ED का अनिल अंबानी समूह पर बड़ा एक्शन, 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
      • नेपाल में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र, निजी स्कूलों को अवैध फीस वापस करने का सख्त निर्देश
      • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे विदेशमंत्री अराघची, रूस भी मध्यस्थता को तैयार
      • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तबादले के जरिए पुलिसकर्मियों को सजा देना गलत, 20 जवानों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version