Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अकेले दम पर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा : मायावती
    राज्य

    अकेले दम पर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा : मायावती

    adminBy adminJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बसपा अध्यक्ष ने किया स्वागत

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि राजनीति से विराम लेने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने गठबंधन की चर्चाओं को भी खारिज करते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव सभी वर्ग जाति विशेष के बल पर उनकी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा कि उनकी पार्टी 22 जनवरी के कार्य का स्वागत करती है।

    पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि पूरे देश में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मेरा जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। मैं उन सभी का हृदय से धन्यवाद देती हूं। लोकसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि वह किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होंगी। न ही वह किसी सरकार में शामिल होने जा रही हैं। चुनाव के बाद बाहर से सरकार को समर्थन दे सकती हैं। बसपा सुप्रीमों ने कहा कि अयोध्या में बने राम मंदिर के 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का वह स्वागत करती हैं। मस्जिद का भी जब निर्माण होगा, उसका भी स्वागत है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिला है। इस समय पार्टी के कामकाज में व्यस्तता की वजह से जाने का अभी फैसला नहीं लिया है।

    उन्होंने कहा कि अपनी सरकार में यहां सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के तहत सभी के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी। इसी को देखते हुए दूसरी पार्टी की सरकारें नाम व थोड़ा सा स्वरूप बदलकर भुनाने में लगी हैं। उन पार्टियों की जातिवादी, पूंजीवादी संकीर्ण एवं सांप्रादायिक सोच होने के चलते लोगों को सही से लाभ नहीं मिल पा रहा है।

    केंद्र और राज्य की सरकारें गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई से मुक्ति दिलाने, रोजी-रोटी व रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की गारंटी देने के बाजए फ्री में थोड़ा सा राशन देकर इन्हें लाचार और गुलाम बना रही हैं। बसपा की सरकार में हमने लोगों को रोजी-रोटी और रोजगार दिया। वर्तमान में यह कहीं नहीं दिख रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में केंद्र व राज्य की सरकारें अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए जिस प्रकार से धर्म, संस्कृति की आड़ में राजनीति कर रही हैं। इससे अपने देश का संविधान और लोकतंत्र कमजोर होगा। बसपा अध्यक्ष पत्रकारों के जरिए सभी से अपील करती हैं कि वे अपनी रोजी-रोटी और मान सम्मान, स्वाभिमान और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर कल देने के लिए बाबा साहेब के बताये रास्तों पर चलें। इस पर उन्होंने एक पुस्तक का विमोचन भी किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण से कई देशों की नींद उड़ी
    Next Article मेरी सरकार के 10 साल गरीबों को समर्पित : प्रधानमंत्री मोदी
    admin

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण

      December 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version