Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मेरी सरकार के 10 साल गरीबों को समर्पित : प्रधानमंत्री मोदी
    देश

    मेरी सरकार के 10 साल गरीबों को समर्पित : प्रधानमंत्री मोदी

    adminBy adminJanuary 15, 2024Updated:January 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – आदिवासी कल्याण योजना के तहत एक लाख लोगों को पहली किश्त जारी की

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किश्त जारी की।

    प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पीएम-जनमन के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश तभी विकसित हो सकता है जब सरकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार के 10 गरीबों को समर्पित रहे हैं। मोदी ने कहा कि पीएम-जनमन लाभार्थियों से बात करके खुशी हुई। हमारी सरकार ने आदिवासियों के कल्याण के लिए तत्परता से काम किया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज एक ओर जब अयोध्या में दीपावली मनाई जा रही है, तो दूसरी ओर एक लाख अति पिछड़े जनजातीय भाई-बहन जो मेरे परिवार के ही सदस्य हैं, ये मेरे जनजातीय परिवार, अति पिछड़े जनजातीय परिवार उनके घर दिवाली मन रही है, यह अपनेआप में मेरे लिए बड़ी खुशी है।

    उन्होंने कहा कि आज की राज-कथा बिना गरीब, बिना वंचित, बिना वनवासी भाई-बहनों के कल्याण के संभव ही नहीं है। इसी सोच के साथ हम लगातार काम कर रहे हैं। हमने 10 साल गरीबों को समर्पित किए। गरीबों को 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बनाकर के दिए हैं। जिनको कभी किसी ने पूछा नहीं, उनको मोदी आज पूछता भी है और पूजता भी है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं अति पिछड़े जनजातीय भाई-बहन तक पहुंचे, यही पीएम जनमन महाअभियान का उद्देश्य है। हमारे देश का विकास तभी हो सकता है जब समाज में कोई छूटे नहीं, हर किसी तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। सरकार पूरी ताकत लगा रही है कि हमारे अति पिछड़े जनजातीय भाई-बहनों तक सरकार की हर योजना जल्द से जल्द पहुंचे। मेरा कोई अति पिछड़ा भाई-बहन अब सरकार की योजना के लाभ से छूटेगा नहीं।

    उन्होंने कहा कि आज देश में वो सरकार है जो सबसे पहले गरीबों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, “आज देश में बो सरकार है जो सबसे पहले आप गरीबों के बारे में सौचती है। आज देश में वो सरकार है जो गरीबों की मुश्किलों कम करने के लिए काम करती है। जिनके पास कुछ नहीं है सबसे पहले हम उनके सुख दुख की चिंता कर रहे हैं।”

    मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार जो आकांक्षी जिला प्रोग्राम चला रही है उसका सबसे बड़ा लाभ हमारे आदिवासी भाई-बहनों को ही मिला है। हमने आदिवासी इलाकों तक बिजली और सड़क पहुंचायी है। हमने ऐसी व्यवस्था की है कि एक राज्य का राशन कार्ड दूसरे राज्य में भी चल जाए। ऐसे ही आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के तहत आपको देशभर में कहीं भी मुफ्त इलाज मिलेगी ही मिलेगा।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भी स्किल सेल की जांच की जा रही है। स्किल सेल अनीमिया के खतरों से आप सभी अच्छी तरह परिचित हैं। इस बीमारी से आदिवासी समाज की कई-कई पीढ़ियां प्रभावित रही हैं। अब सरकार कोशिश में जुटी है कि एक पीढ़ि से दूसरी पीढ़ी में जाने वाली ये बीमारी जड़ से समाप्त हो।

    उन्होंने कहा कि मेरे आदिवासी भाई बहन भले ही दूर दराज के इलाकों में रहते हों, लेकिन दूरदृष्टि कमाल की होती है। आज आदिवासी समाज देख और समझ रहा है कि कैसे हमारी सरकार जनजातीय संस्कृति और उनके सम्मान के लिए काम कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअकेले दम पर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा : मायावती
    Next Article श्रीराम फाइनेंस कंपनी में लूट का प्रयास विफल,हथियार के साथ एक अपराधी धराया
    admin

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
      • मतदाता सूची में गड़बड़ी, बीएलओ और सुपरवाइजर पर लगे आरोप
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version