रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार तड़के बिष्टुपुर थाना के साई मंदिर गोल चक्कर के समीप सड़क दुर्घटना में छह युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज चव रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version