पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल और पूर्व मंत्री गुणानंद झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ब्रह्मानंद मंडल एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और तीन बार मुंगेर से सांसद चुने गये थे। ब्रह्मानंद मंडल मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने क्षेत्र में वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version