Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»चीन ने नेपाल और भारत के पानी को नियंत्रित करने के लिए तिब्बत में बनाया बांध
    विदेश

    चीन ने नेपाल और भारत के पानी को नियंत्रित करने के लिए तिब्बत में बनाया बांध

    adminBy adminJanuary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। चीन ने नेपाल और भारत के पानी पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से तिब्बती क्षेत्र में एक नए बांध का निर्माण पूरा कर लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन का यह ऐसा कदम है, जिससे वह नेपाल और भारत के उत्तरी मैदानों में जल प्रवाह पर नियंत्रण करेगा।

    22 जनवरी को उपग्रह चित्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि चीन ने मापचा त्सांगपो नदी पर बांध के निर्माण का काम पूरा कर लिया है। मापचा सांगपो नदी, जिसे भारत में घाघरा और नेपाल में कर्णाली के नाम से जाना जाता है, पश्चिमी नेपाल और भारत के उत्तरी मैदानी इलाकों की आबादी के लिए मीठे पानी का एक महत्वपूर्ण और बारहमासी स्रोत है। यूरोपीय संघ के कोपरनिकस पृथ्वी अवलोकन कार्यक्रम के सेंटिनल-2 उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों का उपयोग करते हुए सिनर्जिस की सेंटिनल हब वेबसाइट से उपग्रह इमेजरी के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि बांध पर निर्माण जुलाई 2021 में शुरू हुआ था।

    तिब्बत में रहे पवित्र कैलाश पर्वत के पास बुरांग में कंक्रीट की संरचना बनी हुई है, जो नेपाल के सीमावर्ती शहर हिल्सा से लगभग 18 मील उत्तर में और भारतीय सीमा से लगभग 37 मील पूर्व में है। लगभग 51,000 निवासियों के साथ हिल्सा एक महत्वपूर्ण बिंदु के रूप में है जबकि नेपाल के व्यापक पश्चिमी क्षेत्र में 40 लाख से अधिक लोग रहते हैं। नेपाल के बाद मापचा त्सांगपो नदी उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर अयोध्या से गुजरते हुए भारत में बहती है। अयोध्या में इसे सरयू कहा जाता है।

    चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार चीन कथित तौर पर बुरांग साइट के उत्तर में एक और बांध का निर्माण कर रहा है, जिसका निर्माण दिसंबर 2022 में शुरू होने की जानकारी दी गई है। नेपाल के भूराजनीतिक विशेषज्ञ अरुण कुमार सुवेदी ने कहा कि यह नई परियोजना मापचा त्सांगपो से ऊपर की ओर तिब्बत की नदी प्रणाली पर चीन के नियंत्रण को और बढ़ा सकती है।

    प्रधानमंत्री के सलाहकार रह चुके सुवेदी ने बताया कि तिब्बत में चीन की बांध-निर्माण पहल इस परियोजना से आगे तक फैली हुई है। 2021 में चीन ने तिब्बत की नदी प्रणालियों को मुख्य भूमि से जोड़ने की योजना की घोषणा की थी, जिसमें भारत के साथ सीमा क्षेत्रों पर एक मेगा बांध का निर्माण शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउज्जैन में सरदार पटेल की मूर्ति को ट्रैक्टर चढ़ाकर गिराया
    Next Article डीआईजी अनूप बिरथरे सहित झारखंड के 55 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने दिया पदक
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version