Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस ने देश का विकास किया, भाजपा बांटने का काम कर रही : मल्लिकार्जुन खड़गे
    देश

    कांग्रेस ने देश का विकास किया, भाजपा बांटने का काम कर रही : मल्लिकार्जुन खड़गे

    adminBy adminJanuary 28, 2024Updated:January 28, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अंकिता भंडारी के हत्यारों को सरकार नही पकड़ पा रही : मल्लिकार्जुन खड़गे

    देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यहां रविवार को विराट कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि देश का विकास सिर्फ कांग्रेस ने किया, भाजपा देश को बांटने का काम कर रही। भाजपा नीत सरकार विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए बूथ स्तर पर काम करने पर जोर दिया।

    रविवार दोपहर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव का आगाज किया। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर उतरने तक की परमिशन भाजपा सरकार में नहीं मिल रही है। हेलीकॉप्टर में उड़ने और चढ़ने के लिए नरेन्द्र मोदी से परमिशन लेना पड़ता है। ये सरकार राहुल गांधी और हमको परेशान कर रही है। ऐसी सरकार को निकालना है और निकालने वाले आप ही लोग हैं। उत्तराखंड के लोग हिम्मती हैं। आप अपनी जान देकर देश को बचाते हैं, लेकिन इन सबका क्रेडिट मोदी खुद लेते हैं। प्रधानमंत्री मोदी काे हमेशा झूठ बोलते की आदत है। सुबह उठते ही भगवान और घर के लोगों को नहीं बल्कि टीवी पर मोदी का चेहरा दिखता है।

    उन्होंने तंज किया कि प्रधानमंत्री मोदी विष्णु के 11वें अवतार बनने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा की तानाशाही से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। भाजपा बताए कि देश की आजादी में उसका क्या योगदान है। भाजपा कांग्रेस को देशभक्ति ना सिखाये। कांग्रेस ने संस्थान बनाएं, भाजपा ने बेचने का काम कर रही है।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि भाजपा देश की कुर्बानी देने वालों को गाली देते हैं। कांग्रेस ने देश और लोकतंत्र को बचाया। तब वे आज प्रधानमंत्री बने हैं। सब संविधान और कांग्रेस के वजह से मिला है। धर्म आस्था अलग होती है। हर जगह अपनी बात में कांग्रेस को गाली देते हैं। उनको सपने में नेहरू, इंदिरा राजीव, सोनिया आते हैं। आजकल तो राहुल गांधी भी सपने में प्रधानमंत्री को नहीं सोने देते हैं। असम में भाजपा सरकार होने के चलते यात्रा के दौरान पत्थरबाजी की गई। हम डरने वाले में नहीं है। देश के लिए जान देने वाले लोग हैं। देश को एक रखने के लिए इंदिरा और राजीव ने जान दी। देश के लिए हमारे नेता आजादी में जान देने के साथ जेल गए।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश को मजबूत किया। नेहरू दूरदृष्टि वाले थे और वे बड़े-बड़े कारखाने और डैम बनवाये। एनआईटी, एम्स, भेल, ओएनजीसी, सब कांग्रेस की देन है। धर्म के नाम पर वोट लेना गद्दारी है। कांग्रेस को भाजपा और मोदी से हमें सीखना नहीं है। पंडित नेहरू और बाबा साहब ने संविधान लिखने के लिए काम किया है। संविधान के साथ वोटिंग का अधिकार कांग्रेस ने दिया। अब वो इसे वापस लेने का काम कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि महंगाई की बात करने वाली भाजपा सरकार में महंगाई नियंत्रित नहीं है। हमारे जमाने में 410 गैस सिलेंडर थी अब हजार पार है। देश का विकास के नाम पर मजाक किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर भरोसा करना देश के गरीब और किसानों के साथ गद्दारी करना होगा।

    उन्होंने कहा कि ये देवनगरी है। हिमालय में चारधाम, देव,नदी, झरना सबकुछ आपके पास है। अब मोदी के पीछे नहीं भागना है। अंकिता भंडारी के हत्यारे को सरकार पकड़ नहीं पाई। उन्होंने जोशीमठ भू-धंसाव की स्थिति पर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ऐसे हादसे के लिए इनके पास सोच नहीं है। ऐसे लोगों को सत्ता से निकाल देने चाहिए।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नौजवानों की भर्ती के नाम पर अग्निवीर योजना लाई, लेकिन वो चार साल बाद कहां जाएंगे। आज अग्निवीर सड़कों पर घूम रहे हैं। मोदी के मेरिट में जो होगा, उसे नौकरी मिलेगी। इस सरकार में नौकरी छीन कर युवाओं को तंग किया जा रहा है। नियुक्तियां देने के नाम पर फोटो सेशन किया जा रहा है।

    भाजपा सरकार में बेटियां की चिंता नहीं : करन माहरा
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश और राज्य में बेटियों की कोई चिंता करने वाला है। भाजपा सरकार युवाओं को छलने के लिए अग्निवीर योजना लायी है। राज्य में अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय नहीं मिल रहा है।

    भाजपा नारों की सरकार : नेता प्रतिपक्ष
    नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड के चुनाव में पूरी ईमानदार के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के नेतृत्व में चुनाव जीतने के लिए काम करेंगे। भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार के हर बार नारे बदल जाते हैं। भ्रष्टाचार में राज्य की सरकार डूबी हुई है। अंकिता भंडारी मामले में हत्यारे को सरकार को बचा रही है।

    भाजपा की सच्चाई को बताना होगा : गोदियाल
    पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अब दायित्व हमारा बढ़ गया है। केन्द्र की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए काम करना है। भाजपा गलत माहौल बना रही। हमें गांव गांव जाकर लोगों को सच्चाई बतानी होगी।

    इस मौके पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलेजा, सह प्रभारी दीपिका पांडेय,हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल,नासिर हुसैन, गुरदीप, काजी निजामुद्दीन, मनोज यादव,हरक सिंह रावत सहित अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ झामुमो के आक्रोश प्रदर्शनों पर भाजपा का हमला
    Next Article झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, फरवरी से बढ़ेगा तापमान
    admin

      Related Posts

      केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें

      May 20, 2025

      आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

      May 20, 2025

      कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version